विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी के सवालों के घेरे में कॉरपोरेट जगत, भारी टैक्स छूट के बावजूद देश में नई फैक्ट्रियां और नौकरियां कम क्यों?

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:41 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा कॉरपोरेट टैक्स कटौती के बावजूद घरेलू निवेश और रोजगार सृजन पर इसके प्रभाव पर सवाल उठाए गए हैं। 

कॉरपोरेट टैक्स कटौती: देश को क्या मिला। (फोटो AI द्वारा बनाया गया है।)

कॉरपोरेट टैक्स कटौती: देश को क्या मिला। (फोटो AI द्वारा बनाया गया है।)

HighLights

  1. कॉरपोरेट टैक्स कटौती से कंपनियों को भारी वित्तीय बचत हुई।

  2. घरेलू निवेश और रोजगार सृजन में अपेक्षित वृद्धि नहीं दिखी।

  3. पीएम मोदी ने कॉरपोरेट जगत से निवेश और रोजगार पर सवाल किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली राजग सरकार के करीब 12 वर्ष के कार्यकाल में कॉरपोरेट को कई सहूलियतें दी गई हैं। कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी कटौती इनमें सबसे प्रमुख है।

सरकार ने 2019 में कॉरपोरेट टैक्स 30 प्रतिशत से घटा कर 22 प्रतिशत कर दिया था। इससे सरकारी खजाने को बड़ा झटका लगा।

इसके पीछे सरकार का सोच था कि टैक्स में कटौती से कंपनियों को जो बचत होगी, उसका इस्तेमाल वह कारोबार के विस्तार और निवेश पर करेंगे। इससे ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलेंगी और अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज होगी। हालांकि जमीन पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

कंपनियों ने शानदार मुनाफे और कैश होने के बावजूद देश में निवेश में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। निजी निवेश के आंकड़े लंबे समय तक कमजोर रहे। हाल की छमाही में इसमें कुछ सुधार देखने को मिला है।

ऐसे में हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉरपोरेट जगह से सीधा सवाल किया कि सरकार ने आपको टैक्स के मद में बड़ी छूट दी लेकिन आपने कितने लोगों को रोजगार दिया और कहां निवेश किया।

विपक्ष भी मोदी सरकार पर लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि यह उद्योगपतियों की सरकार है। ऐसे में इस बात की पड़ताल प्रासंगिक है कि टैक्स में बड़ी छूट और बेहतर बैलेस शीट के बावजूद कॉरपोरेट जगत नए निवेश और नौकरियां देने के मोर्चे पर सुस्त क्यों है?

कारपोरेट टैक्स कटौती के बाद कंपनियों की बचत

5.39 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है कंपनियों को संचयी कर देनदारी में कंपनियों को वित्त वर्ष 2019-20 से 2024-25 के बीच 

स्रोत: अगस्त 2026 में राज्यसभा में पेश किए गए वित्त मंत्रालय के आंकड़े

कॉरपोरेट मुनाफा बनाम कर्मचारियों को लाभ 

PAPER-1
पिछले 12 वर्षों में विदेशी निवेश बनाम घरेलू निवेश

विदेशों में भारतीय कंपनियों का निवेश

24,675 करोड़ था 2014 15 में भारतीय कंपनियों का विदेश में निवेश
2.98 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया 2025-26 में यह निवेश

5.35 लाख करोड़ रुपये अधिक की पूंजी विदेशों में लगाई है भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 24-25 और वित्त वर्ष 2025-26 में

घरेलू निजी पूंजीगत व्यय

1.33 लाख करोड़ से 1.53 लाख करोड़ के दायरे में अटका रहा बैंकों द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में निजी निवेश वित्त वर्ष 2014-15 और वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनियों ने नई फैक्ट्रियां लगाने के बजाए पुराना कर्ज घटाने पर जोर दिया

वित्त वर्ष 2022-23 के बाद सुधार

12.3 लाख करोड़ पहुंचा 2024-25 में सूचीबद्ध कंपनियों का वास्तविक पूंजीगत व्यय
12.6 लाख करोड़ तक पहुंच गया 2025-26 में निजी निवेश

क्षेत्रीय असंतुलन: नया निवेश मुख्य रूप से डाटा सेंटर , बिजली/नवीकरणीय ऊर्जा और धातु क्षेत्रों में केंद्रित है, जबकि अधिक रोजगार देने वाले विनिर्माण क्षेत्र में निवेश अपेक्षाकृत कम है।

PAPER-2

गतिरोध का मूल कारण

सरकार का पक्ष: कंपनियां पहले वेतन बढ़ाएं और घरेलू विनिर्माण व शोध एवं विकास में में निवेश करें ताकि बाजार में खपत और रोजगार बढ़े।

उद्योग जगत का पक्ष: आम लोगों की वास्तविक आय और ग्रामीण मांग कमजोर होने के कारण बड़ी क्षमता का विस्तार करना जोखिम भरा है।

आंकड़ों का स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक , आर्थिक सर्वेक्षण, 2024–25), सांख्यिकी मंत्रालय, श्रम ब्यूरो, और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया स्ट्रैटेजी रिपोर्ट जून, 2026

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।