Move to Jagran APP

देश में अबतक कोरोना टीकों की 102 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 102 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक अब तक देश में लोगों को लगाई जा चुकी हैं। इसमें शनिवार को लोगों को लगाया 70 लाख से अधिक खुराक शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक इसमें इजाफे की उम्मीद है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 10:24 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:36 AM (IST)
देश में अबतक कोरोना टीकों की 102 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
देश में अबतक कोरोना टीकों 102 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई।

नई दिल्ली, पीटीआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 102 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक अब तक देश में लोगों को लगाई जा चुकी हैं। इसमें शनिवार को लोगों को लगाया 70 लाख से अधिक खुराक शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा  कि देर रात तक इसमें इजाफे की उम्मीद है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से  18-44 आयु वर्ग के लोगों को अब तक कुल मिलाकर, 40 करोड़ 64 लाख 55 हजार 324 पहली खुराक और 12 करोड़ 54 लाख 89 हजार 338 वैक्सीन की दूसरी खुराक दे दी गई है। 

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लाभार्थियों को कुल 71 करोड़ 53 लाख 88 हजार 049 वैक्सीन की पहली खुराक और 30 करोड़ 49 लाख 46 हजार 360 दूसरी खुराक दी गई है। भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार को 102 करोड़ (1,02,03,34,409) खुराक को पार कर गया। मंत्रालय ने कहा शनिवार को शाम 7 बजे तक 70 लाख 71 हजार 127 खुराक लगाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक टीकाकरण समीक्षा बैठक में राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक की गति बढ़ाने का आग्रह किया। राज्य दूसरी खुराक देने के लिए लाभार्थियों की जिलेवार सूची तैयार करेंगे। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जिलेवार योजना बनाने की सलाह दी गई।

बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण हुआ। इसके बाद गंभीर बीमारी वाले 45 साल ऊपर और 60 साल के ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरुआत हुई। इसके बाद 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति दे दी गई। एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।

देश में जल्द ही बच्चों का भी टीकाकरण शुरू होने वाला है। इसके लिए जायडस कैडिला की वैक्सीन जायकोव-़डी को अनुमति मिल गई है। वहीं भारत बायोटेक बच्चों के लिए विकसित कोवैक्सीन के लिए अनुमति का इंतजार कर रहा है। देश में फिलहाल 18 साल के ऊपर के लोगों के टीकाकरण के लिए तीन टीकों का इस्तेमाल हो रहा है। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और रूस की स्पुतनिक v शामिल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.