Move to Jagran APP

भारत में अब तक लगभग 14 लाख टीकाकरण, पिछले 24 घंटे में तीन लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

भारत में अब तक लगभग 14 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन लाख 47 हजार 058 लोगों का टीकाकरण हुआ। भारत में इसी महीने की शुरुआत में कोरोना के दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 03:12 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 03:12 PM (IST)
भारत में अब तक लगभग 14 लाख टीकाकरण, पिछले 24 घंटे में तीन लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका
भारत में अब तक लगभग 14 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण।

नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत में अब तक लगभग 14 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन लाख 47 हजार 058 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान 6,241 सत्रों का आयोजन हुआ। कुल अब तक 24,408 सत्रों का आयोजन हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 23 जनवरी 2021 सुबह आठ बजे तक 13 लाख 90 हजार 592 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि भारत में इसी महीने की शुरुआत में कोरोना के दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इनमें से एक कोवैक्सीन पूरी तरह से स्वदेशी है। एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित वैक्सीन का भारत में कोविशिल्ड के नाम से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया निर्माण  कर रहा है। 16 जनवरी से टीकाकरण हो रहा है। मंत्रालय ने टीकाकरण के लिए हर राज्यों के लिए अलग-अलग दिन तय किए हैं। उत्तर प्रदेश, गोवा और हिमाचल प्रदेश में हफ्ते में दो दिन टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक छह दिन टीकाकरण अभियान चलेगा।

कर्नाटक में टीकाकरण सबसे ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सबसे ज्यादा 1,84,699 टीकाकरण कर्नाटक में हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 1,33,298, ओडिशा में 1,30,007 और उत्तर प्रदेश में 1,23,761 लोगों का टीकाकरण हुआ है। वहीं तेलंगाना में 1,10,031, महाराष्ट्र में 74,960, बिहार में 63,620, हरियाणा में 62,142, केरल में 47,293 और मध्य प्रदेश में 38,278 लोगों को टीके की डोज मिल गई है।

देश में एक करोड़ छह लाख से ज्यादा मामले

बता दें कि देश में कोरोना के अब तक एक करोड़ छह लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक लाख 53 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में देश में कोरोना के एक्टिव केस कुल मामलों के 1.74 फीसद है।मंत्रालय ने कहा कि देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं और उनकी रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से ऊपर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.