Move to Jagran APP

India Coronavirus Vaccination: वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 10 लाख पार, जानें- राज्यवार आंकड़े

देश में चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 10 लाख के पार हो गई। देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए दो वैक्सीन को मंजूरी दी गई है।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 01:42 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 01:42 PM (IST)
India Coronavirus Vaccination: वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 10 लाख पार, जानें- राज्यवार आंकड़े
भारत में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 10 लाख पार।

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या 10 लाख के पार हो गई। देश में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए दो वैक्सीन को मंजूरी दी गई है। सीरम की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को मंजूरी मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 22 जनवरी 2021, सुबह सात बजे तक लगभग 10.5 लाख लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान 4,049 सेशन में दो लाख 37 हजार 050 लोगों का टीकाकरण हुआ। अब तक कुल 18,167 सत्रों का आयोजन हुआ है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा एक लाख 38 हजार 807 लोगों का टीकाकारण हुआ है। 

loksabha election banner

कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश में 1,15,365, ओडिशा में 1,13,623, तेलंगाना में 97,087, बिहार में 63,541, पश्चिम बंगाल में 53,988, महाराष्ट्र में 52,393, हरियाणा में 45,893, तमिलनाडु में 42,947, मध्य प्रदेश में 38,278, केरल  में 35,173, गुजरात में 34,865, राजस्थान में 32,379, उत्तर प्रदेश में 22,644, छत्तीसगढ़ में 22,171, दिल्ली में 18,844 और पंजाब में 12,532 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

इसके अलावा झारखंड में 11,641, असम में 10,676, त्रिपुरा में 9,272, उत्तराखंड में 8,206, जम्मू और कश्मीर में 6,847, हिमाचल प्रदेश में 5,790, अरुणाचल प्रदेश में 4,682, नागालैंड में 3,187, मिजोरम में 2,537, मेघालय में 1,785, मणिपुर में 1,454, अंडमान और निकोबारा द्वीप में 1,032, पुदुचेरी में 759, सिक्किम में 773, चंडीगढ़ में 753, गोवा में 426, लक्षद्वीप में 369, लद्दाख में 240, दादरा और नगर हवेली में 184 और दमन और दीव 94 में लोगों का टीकाकरण हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। इसके बुनियादी ढांचे के विस्तार ने वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत किया है। टेस्टिंग का कुल आंकड़ा 19 करोड़ को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में लगभग 8,00,242 सैंपल टेस्ट हुए। देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ छह लाख  मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक लाख 53 हजार लोगों की मौत हो गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.