Move to Jagran APP

India Coronavirus Updates: देश में टूटा कोरोना वायरस का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 9,971 नए मामले

India Coronavirus Updates देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2.46 लाख हो गई है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 09:38 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 10:59 AM (IST)
India Coronavirus Updates: देश में टूटा कोरोना वायरस का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 9,971 नए मामले
India Coronavirus Updates: देश में टूटा कोरोना वायरस का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 9,971 नए मामले

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मरने वालों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 9 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 287 लोगों की मौत भी हुई है। देश में अब तक 2 लाख 46 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार को 9,887 नए मामले सामने आए थे।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 9,971 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 287 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 2 लाख 46 हजार 628 पहुंच गई है। इसमें से 1,20,406 एक्टिव केस हैं, अब तक 1,19,293 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 6,929 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली देश में सबसे प्रभावित राज्यों में बने हए हैं। 2,739 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 82,968 हो गई है। जबकि, अब तक 2,969 लोगों की जान जा चुकी है। राजधानी दिल्ली में भी स्थिति खराब होती जा रही है। 1,320 नए मामलों के साथ सक्रमितों का आंकड़ा 27,654 हो गया है। दिल्ली में 16 हजार से ज्यादा एक्टिव केस है, जबकि 10 हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में कुल संक्रमित

राज्य - संक्रमित

महाराष्ट्र - 82,968

तमिलनाडु - 30,152

दिल्ली - 27,654

गुजरात - 19,592

राजस्थान - 10,331

उत्तर प्रदेश - 9,733

मध्य प्रदेश - 9,228

बंगाल - 7,738

कर्नाटक - 5,213

बिहार - 4,915

आंध्र प्रदेश - 4,510

हरियाणा - 3,952

तेलंगाना - 3,496

जम्मू-कश्मीर - 3,467

ओडिशा - 2,781

पंजाब - 2,515

असम - 2,397

केरल - 1,807

उत्तराखंड - 1,303

झारखंड - 1,000

छत्तीसगढ़ - 923

त्रिपुरा - 747

हिमाचल प्रदेश - 400

चंडीगढ़ - 309

गोवा - 267

मणिपुर - 157

लद्दाख - 99

पुडुचेरी - 99

अरुणाचल - 47

अंडमान-निकोबार - 33

मेघालय - 33

मिजोरम - 24

सिक्किम - 7

भारत कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित होने वाला दुनिया का 5वां देश बन गया है। भारत से ज्यादा मामले अब अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन में ही हैं।  पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया भार में तेजी से फैलता जा रहा है। कोरोना महामारी से वैश्विक स्तर पर 68 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि लगभग 4 लाख लोगों की जान जा चुकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.