Move to Jagran APP

India Coronavirus News Updates: 15 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक,10 राज्यों से आ रहे 80 फीसद मामले- स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के (COVID-19)मामलों के बीच देश में संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है। 10 राज्यों से 80 फीसद मामले सामने आ रहे हैं।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 10:03 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 10:03 AM (IST)
India Coronavirus News Updates: 15 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक,10 राज्यों से आ रहे 80 फीसद मामले- स्वास्थ्य मंत्रालय
India Coronavirus News Updates: 15 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक,10 राज्यों से आ रहे 80 फीसद मामले- स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के (COVID-19)मामलों के बीच देश में संक्रमण से ठीक हुए मरीजों की संख्या 15 लाख को पार कर गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों से 80 फीसद मामले सामने आ रहे हैं। इसके द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में  62,064 मामले सामने आए हैं 1,007 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान  4,77,023 सैंपल टेस्ट हुए। लगातार चौथे दिन कोरोना के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 15 हजार 075 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 34 हजार 945 एक्टिव केस है। वहीं 15 लाख 35 हजार 744 मरीज ठीक हो गए हैं। 44 हजार 386 मरीजों की मौत हो गई है। देश में अब तक दो करोड़ 45 लाख 83 हजार 558 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 69.33 फीसद और मृत्यु दर दो फीसद है। 

महाराष्ट्र में एक लाख 47 हजार एक्टिव केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पांच लाख 17 हजार 332  मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 47 हजार 865 एक्टिव केस है। वहीं तीन लाख 51 हजार 710 मरीज ठीक हो गए हैं और 17 हजार 757 मरीजों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में दो लाख 96 हजार901 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53 हजार 336 एक्टिव केस है। दो लाख 38 हजार 638 मरीज ठीक हो गए हैं और 4927 लोगों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश में 87 हजार 112 एक्टिव केस

आंध्र प्रदेश में दो लाख 27 हजार 860 मामले सामने आ गए हैं। यहां 87 हजार 112 एक्टिव केस है। एक लाख 38 हजार 712 मरीज ठीक हो गए हैं और 2036 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के एक लाख 78 हजार 087 मामले सामने आ गए हैं। यहां 80 हजार 981 एक्टिव केस है। 93 हजार 908 लोग ठीक हो गए हैं और 3198 लोगों की मौत हो गई है। 

उत्तर प्रदेश में 47 हजार 890 एक्टिव केस

दिल्ली में कोरोना के एक लाख 45 हजार427 मामले सामने आ गए हैं। 10 हजार 729 एक्टिव केस है। एक लाख 30 हजार 587 मरीज ठीक हो गए हैं और 4111 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में एक लाख 22 हजार 609 सामने आ गए हैं। इनमें से 47 हजार 890 एक्टिव केस है। 72 हजार 650 मरीज ठीक हो गए हैं और 2069 लोगों की मौत हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.