India Coronavirus News Updates: देश में कोरोना के करीब 20 हजार नए मामले, 3.09 लाख हुए ठीक
India Coronavirus Updates देश में बीटे 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13831 लोग ठीक हुए हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में वायरस के करीब 20 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 13 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमिल लोगों की संख्या बढ़कर 5.28 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से एक लाख से ज्यादा हो गई है।
410 deaths and highest single-day spike of 19,906 new #COVID19 cases in last 24 hours. Positive cases in India stand at 5,28,859 including 2,03,051 active cases, 3,09,713 cured/discharged/migrated & 16,095 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/0ugPwF1veL
— ANI (@ANI) June 28, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 19,906 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 410 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 28 हजार 859 हो गई है। इसमें से 2 लाख 03 हजार 051 एक्टिव मामले हैं, जबकि 3 लाख 09 हजार 713 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 16,095 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना से बूरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र में 6,368 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में मिले नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में अब तक 1,59,133 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। अब तक 7,273 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में भी स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य में अब तक 1,025 लोगों की जान जा चुकी है। रिकॉर्ड 3,713 नए मामले भी सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,335 हो गई है। राजधानी दिल्ली में 2,948 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,188 हो गई है। राज्य में अब तक 2,558 लोगों की जान भी जा चुकी है।
देश के कई राज्यों में कोरोना के मरीजों के स्वस्थ होने की दर भी बढ़ी है। मेघालय में स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर सबसे ज्यादा 89.1 फीसद है। इसके अलावा राजस्थान में 78.8 फीसद, त्रिपुरा में 78.6 फीसद, चंडीगढ़ में 77.8 फीसद, मध्य प्रदेश में 76.4 फीसद, बिहार में 75.6 फीसद स्वस्थ होने की दर है। वहीं, गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर 72.8 फीसद, झारखंड में 70.9, उत्तराखंड में 65.9 और उत्तर प्रदेश व बंगाल में 65-65 फीसद है।