Move to Jagran APP

India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में 53,601 मामले सामने आए, मृत्यु दर दो फीसद से नीचे

भारत में अब तक कोरोना के 22 लाख 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और मरने वालों की संख्या 45 हजार से ज्यादा हो गई है।

By TaniskEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 09:59 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 09:59 AM (IST)
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में 53,601 मामले सामने आए, मृत्यु दर दो फीसद से नीचे
India Coronavirus News: पिछले 24 घंटे में 53,601 मामले सामने आए, मृत्यु दर दो फीसद से नीचे

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और मरने वालों की संख्या 45 हजार से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 हजार 601 मामले सामने आए हैं और 871 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान छह लाख 98 हजार 290 सैंपल टेस्ट हुए हैं। देश में चार दिन बाद 60 हजार से कम मामले सामने आए हैं। 

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 68 हजार 676 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 39 हजार 929 एक्टिव केस है। 15 लाख 83 हजार 490 मरीज ठीक हो गए हैं और 45 हजार 257 मरीजों की मौत हो गई है। अब तक दो करोड़ 52 लाख 81 हजार 848 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस  28.21 फीसद है। रिकवरी रेट 69.80 और मृत्यु दर 1.99 फीसद है। 

महाराष्ट्र में एक लाख 48 हजार एक्टिव केस

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पांच लाख 24 हजार 513  मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 48 हजार 042 एक्टिव केस है। वहीं तीन लाख 58 हजार 421 मरीज ठीक हो गए हैं और 18 हजार 050 मरीजों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में तीन लाख 02 हजार 815 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53 हजार 099 एक्टिव केस है। दो लाख 44 हजार 675 मरीज ठीक हो गए हैं और 5041 लोगों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश में दो लाख 35 हजार मामले

आंध्र प्रदेश में दो लाख 35 हजार 525  मामले सामने आ गए हैं। यहां 87 हजार 773 एक्टिव केस है। एक लाख 45 हजार 636 मरीज ठीक हो गए हैं और 2116 लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के एक लाख 82 हजार 354 मामले सामने आ गए हैं। यहां 79 हजार 916 एक्टिव केस है। 99 हजार 126 लोग ठीक हो गए हैं और 3312 लोगों की मौत हो गई है। 

दिल्ली और यूपी का हाल

दिल्ली में कोरोना के एक लाख 46 हजार 134 मामले सामने आ गए हैं। 10 हजार 346 एक्टिव केस है। एक लाख 31 हजार 657 मरीज ठीक हो गए हैं और 4131 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में एक लाख 26 हजार 722 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 47 हजार 878 एक्टिव केस है। 76 हजार 724 मरीज ठीक हो गए हैं और 2120 लोगों की मौत हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.