विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां है शक्सगाम घाटी, जिसे लेकर भारत-चीन में ठनी? 63 साल पहले हुए ना'पाक' समझौते का पूरा सच

Published: Tue, 13 Jan 2026 04:56 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jan 2026 05:23 PM (IST)

भारत और चीन के बीच शक्सगाम घाटी को लेकर विवाद गहरा गया है। भारत इसे अपना संप्रभु क्षेत्र बताता है, ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शक्सगाम घाटी को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद गहराता जा रहा है। एक तरफ भारत का कहना है कि यह उसका संप्रभु क्षेत्र है, वहीं चीन इसे अपना हिस्सा बताता है और पाकिस्तान के साथ हुए समझौते को आधार मानकर दावा करता है।

शक्सगाम घाटी में चीन की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर भारत ने आपत्ति जताई है। भारत का कहना है कि अपने क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए उसके पास आवश्यक कदम उठाने का अधिकार है। जबकि चीन ने अपनी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को उचित बताया है।

कहां है शक्सगाम?

जिस शक्सगाम घाटी को लेकर भारत और चीन में ठनी है, उसकी जियोग्राफिक लोकेशन काफी अहम है। शक्सगाम केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में है। यह सीधे सियाचिन ग्लेशियर के उत्तर में स्थित है। इसे ट्रांस-काराकोरम ट्रैक्ट भी कहा जाता है।

shaksgam valley location

यहां पर पक्की सड़कें और इंफ्रास्ट्र्क्चर बन जाने भारत को उत्तर में चीन और पश्चिम में पाकिस्तान से सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

शक्सगाम पर विवाद क्यों?

आजादी से पहले शक्सगाम जम्मू-कश्मीर रियासत का हिस्सा था। जब 1948 की सर्दियां थीं, तब पाकिस्तान ने अवैध रूप से जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया। इसमें शक्सगाम घाटी का हिस्सा भी शामिल था। इसके बाद 1963 में पाकिस्तान ने चीन के साथ एक समझौता किया और शक्सगाम घाटी को ड्रैगन को सौंप दिया।

shaksgam valley china

क्या है दोनों देशों के बीच विवाद?

चीन का दावा है कि 63 साल पहले हुए समझौते के तहत शक्सगाम उसका हिस्सा है और उस क्षेत्र में हो रहे सभी निर्माण वैध हैं। जबकि भारत ने इस समझौते को ही खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रायल के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं। भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे को भी मान्यता नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- शक्सगाम घाटी पर चीन के दावों को भारत ने बताया अवैध, कहा- अपने हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे कदम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।