विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ढाका विमान दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आया भारत, बांग्लादेश भेजी जा रही भारतीय डॉक्टरों की टीम

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 23 Jul 2025 02:00 AM (IST)

ढाका के एक स्कूल में में हुए विमान हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए भारत आगे आया है। ...और पढ़ें

ढाका विमान दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आया भारत (फोटो- रॉयटर)
ढाका विमान दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आया भारत (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. डॉक्टरों के साथ जरूरी मेडिकल उपकरण भी भेजे जा रहे
  2. भारत विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सों और जरूरी उपकरण भेज रहा है
  3. बर्न स्पेशलिस्ट मेडिकल टीम ढाका के लिए रवाना होगी

 पीटीआई, नई दिल्ली। ढाका के एक स्कूल में में हुए विमान हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए भारत आगे आया है। भारत, ढाका में इलाज करा रहे पीड़ितों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सों और जरूरी उपकरण भेज रहा है।

एक बर्न स्पेशलिस्ट मेडिकल टीम ढाका के लिए रवाना होगी

विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में बताया है कि विमान दुर्घटना में पीड़ितों के इलाज के लिए भारत से जल्द ही एक बर्न स्पेशलिस्ट मेडिकल टीम ढाका के लिए रवाना होगी।

भेजी जा रही टीम में दिल्ली के दो डॉक्टर

बताया जा रहा है कि भेजी जा रही टीम में दिल्ली के दो डॉक्टर एक राम मनोहर लोहिया अस्पताल से और दूसरा सफदरजंग अस्पताल से शामिल हैं। ये डॉक्टर बर्न यूनिट में काम करने के विशेषज्ञ हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जरूरी मेडिकल उपकरण भी भेजे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विमान दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया था और सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया था।

भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश सरकार को पत्र लिखा

उधर, भारतीय उच्चायोग ने बांग्लादेश सरकार को पत्र लिखकर हादसे में घायल लोगों के लिए भारत में आवश्यक किसी भी महत्वपूर्ण चिकित्सा सहायता की जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है।

भारतीय उच्चायोग ने यह भी कहा कि घायलों के उपचार के लिए भारत की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं और समर्थन सुनिश्चित किया जाएगा। बांग्लादेश वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।

सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त में 31 लोगों की मौत

गौरतलब है कि सोमवार को राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कालेज में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 बच्चों सहित कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।