विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडी गठबंधन की मॉक संसद, SIR को चुनावी धांधली बता ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पारित किया जन महाभियोग

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 10:51 PM (IST)

विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पारित किया। उन पर भाजपा के ...और पढ़ें

विपक्षी गठबंधन ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप (फोटो- ANI)

विपक्षी गठबंधन ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप (फोटो- ANI)

HighLights

  1. सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पारित।

  2. चुनाव चुराने की साजिश में शामिल होने का आरोप।

  3. तत्काल हटाने और देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधएन ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जन संसद बुलाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के जन महाभियोग के प्रस्ताव पारित करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय और राज्य चुनावों का चुराने की भाजपा द्वारा रची गई बुरी और आपराधिक साजिश में सीईसी ने भागीदारी की। इसलिए ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाते हुए उनके खिलाफ "देशद्रोह" का मुकदमा चलना चाहिए।

khaniyarge

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एसआईआर को वोट चोरी की धांधली बताते हुए आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार सीधे-सीधे मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं जिससे लोगों का वोट देने का अधिकार खतरे में है।

khaniyarge (1)

सीईसी पर जन महाभियोग में छह मुख्य आरोप लगाते हुए खरगे ने दावा किया कि मोदी सरकार लगातार सत्ता में बने रहने के लिए सांसदों-पार्टियों को तोड़ने, सीबीआई-ईडी के बाद अब सत्ता में बने रहने के लिएएसआईआर का इस्तेमाल कर रही है।

ANI_20261031540_54536693

विपक्ष की वोट चोरी मुद्दे पर रामलीला मैदान में आज हाेने वाली रैली से पूर्व इस जन संसद का संचालन पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने किया जिसमें आईएनडीआईए ब्लॉक के सांसदों-नेताओं, सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट से गलत तरीके से हटाए गए कुछ पीड़ित मतदाताओं ने हिस्सा लेते हुए अपनी बात रखी।

ANI_20261031533_54536631

खुले लान में आयोजित इस जनसंसद में बैठने की व्यवस्था कुछ पुराने संसद भवन की शैली में की गई थी। मीरा कुमार का संचालन मंच भी स्पीकर के आसान की तर्ज पर बनाया गया था। खरगे ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पढ़ते हुए एसआईआर और चुनावी गड़बड़ियों की बात रखते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर कानून तोड़ा है और चुनावी प्रक्रिया पर सुनियोजित हमले को अंजाम देने के दोषी हैं जो देश के लोकतंत्र की नींव है।

ANI_20261031541_54536694

सीईसी का काम आपराधिक कृत्य है और यह संविधान के खिलाफ देशद्रोह है। इस जनसंसद में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, शशि थरूर, मनीष तिवारी, पी चिदंबरम, जयराम रमेश से लेकर सपा, टीएमसी, शिवसेना यूबीटी के नेता अग्रिम पंक्तियों में बैठे थे जिसमें राजद नेता तेजस्वी यादव भीा शामिल थे।

khaniyarge111

हालांकि इस जन संसद में सत्तापक्ष का कोई प्रतीक नहीं था और कार्यवाही शुरू करते हुए मीरा कुमार ने एसआईआर में लोगों के वोट के अधिकार छीने जाने पर गंभीर चिंता जताते हुए इस जन महाभियोग को अहम करार दिया। इसके बाद राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता खरगे ने अपनी बात रखते हुए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पेश किया।

khaniyarge111 (1)

एसआईआर को घोटाला बताते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ छह मुख्य आरोप लगाए। पहला, सीईसी ने चुनाव चुराने की साजिश रची। महाराष्ट्र, हरियाणा और बिहार आदि को इसका उदाहरण बताया।

khaniyarge111 (2)

दूसरा एसआईआर में 13.2 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए। तीसरा संसद की निगरानी या जानकारी के बिना 'फॉर्म 6' में बदलाव किया। चौथा, इसीआइनेट के जरिए पूरे देश की मतदाता सूचियों पर कब्जा कर लिया और जब जरूरत हुई तो नाम जोड़ लिए और फिर हटा दिए।

khaniyarge111 (3)

पांचवा आरोप कि ज्ञानेश कुमार ने अन्य दो चुनाव आयुक्तों को प्रक्रिया से बाहर रख एकतरफा गैरकानूनी तरीके से फैसले लिए। खरगे ने छठा आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार बतौर सीईसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री इशारे के इशारे पर काम कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा, सागरिका घोष ने बंगाल में एसआईआर में धांधली का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनाव रद किए जाने की मांग की।

सपा के राजीव राय, हरेंद्र मलिक, मॉकपा के जान ब्रिटास, आरएसपी के प्रेमचंद्रन जैसे विपक्षी दलों के सांसदों के अलावा कई सिविल सोसाइटी के लोगों ने एसआईआर के खिलाफ अपनी बात रखते हुए ज्ञानेश कुमार को हटाने के साथ ही उन्हें जेल भेजने की पूरजोर मांग की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।