यूएई की भर्ती एजेंसियों को भारत ने किया ब्लैक लिस्ट
जहाजरानी महानिदेशालय का कहना है कि इन कंपनियों ने चेतावनी के बाद भी कामकाज में सुधार नहीं किया है।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 08:59 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 08:59 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। यूएई की कई भर्ती एजेंसियों को भारत ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। जहाजरानी मंत्रालय का कहना है कि इन कंपनियों ने जिन भारतीय नाविकों को भर्ती किया था, वो पिछले 22 माह से दुबई में फंसे हुए हैं। न तो उन्हें तनख्वाह दी जा रही है और न ही जरूरी सुविधाएं।
जिन कंपनियों को काली सूची में डाला गया है उनमें यूएई की शाह अल अरब मेरीन एजेंसी, एंजाज 1, 2, एमवी अजाब, शारजाह मून, एल्को शिपिंग सर्विसेज एलएलसी व अजवा शामिल हैं। जहाजरानी महानिदेशालय का कहना है कि इन कंपनियों ने चेतावनी के बाद भी कामकाज में सुधार नहीं किया है। भर्ती करने वाली ये कंपनियां आदतन जालसाजी में शामिल हैं।
चेतावनी के बावजूद ये कंपनियां भारतीय नाविकों को जहाजों पर भेज रही हैं। इंडियन नेशनल शिप आनर्स एसोसिएशन (आइएनएसए) के सीईओ अनिल देवली का कहना है कि भारत सरकार का कदम दूरगामी परिणाम देने वाला होगा। उनका कहना है कि तकरीबन 50 हजार भारतीय नाविक विभिन्न जगहों पर कार्यरत हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें