विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-बेलारुस के बीच 10 समझौतों पर हस्ताक्षर

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 12 Sep 2017 03:42 PM (IST)

बेलारुस के राष्‍ट्रपति लुकाशेंको से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज व उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुलाकात की। दोनों देशों के बीच एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

भारत-बेलारुस के बीच 10 समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत-बेलारुस के बीच 10 समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्‍ली (प्रेट्र)। भारत और बेलारुस ने विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और मिलिट्री मंच पर संयुक्‍त विकास व निर्माण के लिए 10 समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्‍जेंडर लुकाशेंको के बीच एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बेलारुस के राष्‍ट्रपति ए जी लुकाशेंको ने बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक क्षेत्र में सहयोग पर ध्‍यान देने के प्रति भी सहमति जतायी। लुकाशेंको दो दिवसीय दौरे पर भारत में हैं।  पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति लुकाशेंको का स्‍वागत करते हुए कहा, ‘भारत और बेलारूस के बीच राजनयिक संबंधों को 25 साल पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति अलेक्‍जेंडर लुकाशेंको ने दोनों देशों के रिश्‍तों को और प्रगाढ़ बनाने पर विचार विमर्श किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम संयुक्‍त विकास व डिफेंस सेक्‍टर में मेक इन इंडिया के तहत निर्माण को बढ़ावा देंगे। हमने बेलारुस-भारत पार्टनरशिप के आर्किटेक्‍चर की समीक्षा की और इसके अधिक विस्‍तार पर योजनाओं का आदान प्रदान किया।‘ 

लुकाशेंको के साथ आए प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के लिए एक बिजनेस फोरम और समानांतर बैठकें भी आयोजित की गई हैं, जिससे वह अन्य क्षेत्रों में भी कारोबारी अवसर की तलाश कर सकते हैं।

आज से शुरू होने वाले दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान बेलारुस के राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की। बता दें कि आज सुबह दिल्‍ली स्‍थित राष्‍ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्‍वागत किया गया था। उनका यह दौरा ऐसे वर्ष में हो रहा है जब बेलारूस और भारत अपने बीच स्थापित राजनयिक संबंधों की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बेलारुस के राष्ट्रपति आज पहुंचेंगे दिल्ली, कई मुद्दों पर समझौतों के आसार