विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे, LPG की कमी नहीं'; मिडिल ईस्ट में संकट के बीच केंद्र सरकार ने दी जानकारी

Published: Wed, 25 Mar 2026 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2026 06:12 PM (IST)

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर जनता को आश्वस्त किया है। मंत्रालय ने बताया कि कच्चे ...और पढ़ें

'पेट्रोल-डीजल के नहीं बढ़ेंगे दाम
'पेट्रोल-डीजल के नहीं बढ़ेंगे दाम

HighLights

  1. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं, पर्याप्त स्टॉक

  2. वाणिज्यिक एलपीजी कोटा 20% से बढ़ाकर 50% किया गया

  3. घरेलू एलपीजी और सीएनजी की भी कोई कमी नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच बुधवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर आम जनता को भरोसा दिलाया है।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।

देश की वार्षिक रिफाइनिंग क्षमता लगभग 26 करोड़ टन है। उन्होंने साफ किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है साथ ही किसी भी पेट्रोल पंप पर कमी नहीं है।

शर्मा ने बताया कि पेट्रोलियम टर्मिनलों में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने अफवाहों पर विश्वास न करने और पैनिक न करने की अपील की है। पिछले दो दिनों में कुछ इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें और पैनिक खरीदारी देखी गई थी, लेकिन सरकार ने स्थिति सामान्य बताई है।

 India fuel supply

LPG की मात्र बढाई गई 

वहीं, एलपीजी की बात करें तो सरकार ने कॉमर्शियल एलपीजी की मात्रा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी है। 21 मार्च को यह फैसला लिया गया था। राज्यों से ढाबों, होटलों, औद्योगिक कैंटीनों और प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता देने को कहा गया। 

PTI03_11_2026_000353B

अब तक 26 राज्यों को लगभग 22 हजार टन कॉमर्शियल एलपीजी आवंटित की जा चुकी है। कल यानी मंगलवार को ही करीब 30 हजार 5 किलो के सिलिंडर जारी किए गए हैं। शर्मा ने जोर देकर कहा कि घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है, ऑनलाइन बुकिंग 92 प्रतिशत चल रही है। डिलीवरी पूरी तरह सामान्य है।

PNG पर शिफ्ट हो रहे लोग 

पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) विस्तार पर जोर देते हुए सरकार ने मंगलवार को एक और गजट नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें आवेदन शुल्क और मंजूरी की समयसीमा को आसान बनाया गया है।

GAS

सरकार ने बताया kiपिछले 25 दिनों में 2.5 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए, जबकि 2.2 लाख उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट हो चुके हैं। 2.5 लाख नए रजिस्ट्रेशन भी हुए हैं। घरेलू पीएनजी कनेक्शनों को 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

CNG की कोई कमी नहीं 

सीएनजी परिवहन के लिए भी पूरी मात्रा उपलब्ध कराई जा रही है। कई कंपनियां 500 रुपये तक फ्री गैस या सिक्योरिटी डिपॉजिट माफ करने जैसे प्रोत्साहन दे रही हैं।

CNG

सरकार ने राज्यों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत व्यावसायिक एलपीजी देने का प्रस्ताव भी रखा है, अगर वे पीएनजी विस्तार में सहयोग करें।

शर्मा ने कहा कि सभी कदम सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और सामान्य रूप से सिलिंडर बुकिंग करें। हालांकि सरकार ने नागरिकों से अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा बचाने की बात कही है।

नाविकों की सुरक्षित ववासी

केब्द्र सरकार ने बुधवार को प्रेस ब्रीफिंग ने यह भी बताया कि मिडिल ईस्ट में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। DG Shipping ने अब तक 635 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी में मदद की है। 28 फरवरी से अब तक, इस क्षेत्र से लगभग 4,26,000 यात्री भारत लौट चुके हैं।

सोर्स- पीआईबी, एएनआई और पीटीआई के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- 'भारत के पास पर्याप्त ईंधन मौजूद', पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर बोलीं तेल कंपनियां