विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPV की हर खुराक लड़कियों को सर्विकल कैंसर से बचाने की दिशा में एक कदम: PM मोदी

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:11 PM (GMT+05:30)

भारत ने एक करोड़ से अधिक एचपीवी टीके लगाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

भारत ने एक करोड़ से अधिक एचपीवी टीके लगाए (पीएम मोदी फाइल फोटो)

भारत ने एक करोड़ से अधिक एचपीवी टीके लगाए (पीएम मोदी फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने एक करोड़ से अधिक एचपीवी टीके लगाकर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि हर टीका लड़कियों को सर्विकल कैंसर से बचाने और उनके लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि भारत ने अपने राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत नौ महीने से भी कम समय में 14 साल की लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीके की एक करोड़ से अधिक खुराकें दी हैं, जो सालाना तय लक्ष्य का लगभग 87 प्रतिशत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, 'निवारक स्वास्थ्य सेवा की हमारी यात्रा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।' प्रधानमंत्री ने उन सभी लोगों की सराहना की, जिनके प्रयासों से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हो सकी है।

देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत, माता-पिता की सहमति से 14 साल की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त और स्वैच्छिक आधार पर टीके की एक खुराक दी जाती है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।