Move to Jagran APP

Independence Day 2022: पुलवामा आपरेशन में शामिल नायक देवेंद्र प्रताप सिंह कीर्ति चक्र से सम्मानित, आठ जवानों को मिला शौर्य चक्र

Indian Army Gallantry Award स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। नाइक देवेंद्र प्रताप सिंह इस साल 29 जनवरी को पुलवामा में एक आपरेशन का हिस्सा थे।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 11:30 PM (IST)
नाइक देवेंद्र प्रताप सिंह, गनर जसबीर सिंह और सिपाही कर्ण वीर सिंह।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र की मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नायक देवेंद्र प्रताप सिंह को दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। नाइक देवेंद्र प्रताप सिंह इस साल 29 जनवरी को पुलवामा में एक आपरेशन का हिस्सा थे, जहां उन्होंने असाधारण बहादुरी दिखाते हुए एक बड़ी लड़ाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

loksabha election banner

2 मरणोपरांत 8 शौर्य चक्र की घोषणा

इसी के साथ सरकार ने इस बार सेना के जवानों को 2 मरणोपरांत 8 शौर्य चक्र प्रदान किए हैं। इनमें सिपाही कर्ण वीर सिंह और गनर जसबीर सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। वहीं भारतीय सेना के शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर नितिन धानिया, अमित दहिया, संदीप कुमार, अभिषेक सिंह, हवलदार घनश्याम और लांस नायक राघवेंद्र सिंह शामिल हैं।

डॉग एक्सल को भी वीरता पुरस्कार

भारतीय सेना के असाल्ट डॉग एक्सल को भी मरणोपरांत 'मेंशन-इन-डिस्पैच' वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में उनकी अहम भूमिका के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर अवार्ड दिया गया है।

बता दें कि इसी साल 31 जुलाई को बारामुला के वानीगाम में एक आपरेशन में डाग एक्सेन ने जवानों की बड़ी मदद की थी। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने एक मकान में छिपे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए एक्सेल की मदद ली थी। आतंकियों का पता लगाने के लिए डॉग एक्सेल की पीठ पर कैमरा लगाकर भेजा गया था। जिसके बाद मकान में दाखिल होते ही आतंकियों ने इस पर फायरिंग की। जिससे सेना को  आतंकियों के छुपे होने का पता लग सका, हालांकि इस दौरान गोली लगने से एक्सेन की मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.