Move to Jagran APP

देश में 1980 के बाद से लगातार बढ़ रही है अार्थिक असमानता, जानें- क्या है कारण

देश के 50 फीसद सबसे गरीब लोगों की आमदनी राष्ट्रीय औसत से कहीं तेज रफ्तार से बढ़ी थी।

By Srishti VermaEdited By: Published: Fri, 15 Dec 2017 09:26 AM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 01:52 PM (IST)
देश में 1980 के बाद से लगातार बढ़ रही है अार्थिक असमानता, जानें- क्या है कारण
देश में 1980 के बाद से लगातार बढ़ रही है अार्थिक असमानता, जानें- क्या है कारण

नई दिल्ली (प्रेट्र)। भारत में आय की असमानता ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर पहुंच गई है। एक अध्ययन के अनुसार 0.1 फीसद सबसे अमीर लोगों की संपदा 50 फीसद सबसे गरीब आबादी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा हो गई है। व‌र्ल्ड इनइक्वैलिटी लैब के अध्ययन में कहा गया है कि वर्ष 1980 से आर्थिक असमानता तेजी से बढ़ रही है।

loksabha election banner

उसके अध्ययन में कहा गया है कि इस अवधि में असमानता 1947 में देश की आजादी के बाद के तीन दशकों के रुझान से विपरीत है। इन तीन दशकों में असमानता कम हुई थी। देश के 50 फीसद सबसे गरीब लोगों की आमदनी राष्ट्रीय औसत से कहीं तेज रफ्तार से बढ़ी थी।

यह रिपोर्ट अर्थशास्त्री फैकुंडो एलवारेडो, लुकास चैनसेल, थॉमस पिकेटी, इमैनुअल सैज और गैब्रियल जुकमैन ने तैयार की है। इसमें पिछले 40 वर्षो में ग्लोबलाइजेशन के असमान असर को दर्शाया गया है।

यह अध्ययन आय और संपदा में असमानता के सबसे विशाल आंकड़ों पर किया गया है। इसका उद्देश्य आर्थिक असमानता पर वैश्विक स्तर पर लोकतांत्रिक बहस के जरिये इन तथ्यों से दुनिया को अवगत कराना है। इसके लिए नवीनतम और भरोसेमंद आंकड़ों को सार्वजनिक किया गया है।

यह भी पढ़ें : राहुल को नोटिस देने पर चिदंबरम का चुनाव आयोग पर हमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.