विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना में दर्दनाक घटना: पुलिस और अस्पतालकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाकर युवक ने की खुदकुशी, जांच शुरू

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:42 AM (IST)

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में इलाज कराने पहुंचे दलित युवक ने पुलिस और अस्पतालकर्मियों पर अपमानित करने का आरोप लगाते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कथित सुसाइड नोट में युवक ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने उसे डांटा

  2. बिच्छू के डंक मारने से घायल कांबले राहुल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा था

पीटीआई, आदिलाबाद। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में इलाज कराने पहुंचे दलित युवक ने पुलिस और अस्पतालकर्मियों पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस ने युवक के आरोप का खंडन किया है।

भाजपा और भारत राष्ट्र समिति ने पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की है। पुलिस ने के अनुसार, 28 अगस्त की शाम बिच्छू के डंक मारने से घायल कांबले राहुल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा था, जहां उसने लापरवाही का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इसे लेकर एक डाक्टर के साथ उसकी बहस हो गई, जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस बुला लिया। पुलिस उसे थाने ले गई और उसके पिता को सौंप दिया। बाद में उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कथित सुसाइड नोट में युवक ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने उसे डांटा और पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। घटना के विरोध में दलित संगठनों ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को अस्पताल में धरना दिया। पुलिस ने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।