विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु के स्कूल में 3 साल के मासूम से कड़ी सजा: क्लासरूम में रस्सी से बांधे हाथ, CCTV वीडियो वायरल

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:54 PM (GMT+05:30)

तमिलनाडु के तिरुवारूर जिले के थिरुथुराईपूंडी में एक प्राइवेट स्कूल में प्री-केजी के तीन साल के बच्चे के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

तमिलनाडु: टीचर की बात न मानने पर 3 साल के बच्चे के हाथ रस्सी से बांधे

तमिलनाडु: टीचर की बात न मानने पर 3 साल के बच्चे के हाथ रस्सी से बांधे

HighLights

  1. वीडियो में बच्चा हाथ बंधे होने के कारण उठने की कोशिश करता दिखता है

  2. स्कूल प्रबंधन ने दोनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है

v

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुवारूर जिले के थिरुथुराईपूंडी में एक प्राइवेट स्कूल में प्री-केजी के तीन साल के बच्चे के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को कक्षा में हाथ बांधकर दिखाया गया है। बच्चा छटपटा रहा है और उसकी आंख के पास चोट से खून भी निकला दिख रहा है।

पुलिस ने इस मामले में एक टीचर और एक महिला अटेंडेंट के खिलाफ क्रूरता और लापरवाही का केस दर्ज किया है। स्कूल प्रबंधन ने दोनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

पुलिस के अनुसार, महिला अटेंडेंट ने बच्चे को रस्सी से लपेटकर बांध दिया क्योंकि वह शरारती था और टीचर की बात नहीं मान रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य रूप से अटेंडेंट जिम्मेदार है, जबकि टीचर चुपचाप बैठी रही। रस्सी में लपेटते समय बच्चा गिर गया और उसकी आंख के पास चोट लग गई।

वीडियो में बच्चा हाथ बंधे होने के कारण उठने की कोशिश करता दिखता है। एक क्लिप में वह रस्सी को दांतों से काटने की कोशिश कर रहा है। दूसरे वीडियो में वह दर्द या बेचैनी से चीखता नजर आता है, जबकि कक्षा में दूसरे बच्चे और एक महिला (कथित रूप से टीचर) बैठे हैं।

घटना का पता तब चला जब बच्चा स्कूल से घर लौटा तो उसके शरीर पर चोटें थीं। उसने अपने पिता को बताया कि टीचर और अटेंडेंट ने उसे मारा-पीटा। पिता स्कूल पहुंचे, कक्षा का सीसीटीवी फुटेज देखा, मोबाइल में रिकॉर्ड किया और थिरुथुराईपूंडी पुलिस के पास शिकायत लेकर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।