विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: शहडोल में तेज रफ्तार काली बोलेरो ने दो बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:37 AM (IST)

मध्य प्रदेश के शहडोल में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार काली बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शहडोल में तेज रफ्तार काली बोलेरो ने दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचला (सांकेतिक तस्वीर)

शहडोल में तेज रफ्तार काली बोलेरो ने दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचला (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. शहडोल में तेज रफ्तार काली बोलेरो ने दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

  2. गोहपारू के बेलिया निवासी बद्री प्रसाद और सुरेंद्र जायसवाल की मौत, रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा 

जेएनएन, शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के झीकबिजुरी रोड गाड़ाघाट में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार काली बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गोहपारू थाना क्षेत्र के बेलिया निवासी बद्री प्रसाद रविदास और सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल के रूप में हुई है। दोनों रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे, तभी गाड़ाघाट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बोलेरो चालक वाहन समेत फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।