'पापा हम मर जाएंगे', बच्चे चिल्लाते रहे... महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका
महाराष्ट्र में व्यक्ति ने अपने दो छोटे बेटों को नहर में फेंक दिया। पीड़ित बच्चे 7 साल के आर्यन और ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है
पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में बच्चों की तलाश कर रही है
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के संभाजीनगर से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने दो छोटे बेटों को नहर में फेंक दिया। पीड़ित बच्चे 7 साल के आर्यन और 5 साल के श्याम हैं।
आरोपी 40 वर्षीय सोमनाथ दामोदर रोडगे ने सोमवार शाम अपने दोनों बेटों को स्कूटर पर बैठाकर चॉकलेट और वड़ा पाव खरीदने के बहाने बाहर निकाल गया। पाथान कस्बे की एक नहर के पास पहुंचकर उसने बच्चों को पानी में फेंकने की कोशिश की।
डर से कांपते बच्चे रो-रोकर कह रहे थे, पापा... हम मर जाएंगे, कृपया ऐसा मत करो। लेकिन पिता ने उनकी बात अनसुनी कर दी और दोनों को नहर में फेंक दिया।
मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय किसानों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर पत्थर फेंके और गालियां दीं।
किसानों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पाचोद पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
सोमवार रात से पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में बच्चों की तलाश कर रही है। अभी तक दोनों बच्चों का कोई अता-पता नहीं मिला है।