विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में SCO मंच पर पाकिस्तान मंत्री ने उर्दू में दिया संबोधन, हुमायूं और शेरशाह सूरी का किया जिक्र

Published: Sun, 22 Nov 2026 12:01 AM (IST)

दिल्ली में आयोजित एससीओ में पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक का भाषण काफी चर्चा में रहा। मुसादिक ने अपना भाषण अंग्रेजी के बयाज उर्दू में दिया और अपने भाषण में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया।

दिल्ली में एससीओ मंच पर पाकिस्तानी मंत्री ने अपने भाषण में हुमायूं और शेरशाह सूरी का किया जिक्र

दिल्ली में एससीओ मंच पर पाकिस्तानी मंत्री ने अपने भाषण में हुमायूं और शेरशाह सूरी का किया जिक्र

HighLights

  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बरकरार है

  2. पाकिस्तान के जलवायु मंत्री ने अपना भाषण उर्दू भाषा में दिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक का भाषण काफी चर्चा में रहा। मुसादिक ने अपना भाषण अंग्रेजी के बयाज उर्दू में दिया और अपने भाषण में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यता संवाद मंच पर पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किले का जिक्र करते हुए इसकी इतिहास की बात कही। उन्होंने मुगल सम्राट हुमायूं और अफगान शासक शेरशाह सूरी का नाम लेते हुए कहा कि दो प्रतिद्वंद्वी शासकों ने एक ही किले के निर्माण में योगदान दिया।

शनिवार को पुराना किले में आयोजित ‘सभ्यता और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां’ विषयक सत्र में बोलते हुए मलिक ने कहा कि यह (पुराना) किला, जहां हम बैठे हैं, खुद एक कहानी है। एक किला, जिसकी नींव हुमायूं ने रखी, जो तिमुरिद वंश से जुड़े थे और मध्य एशिया से आए थे। शेरशाह सूरी ने इसे और आगे बढ़ाया, जो अफगान थे। एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी... मतलब दो शासक और एक किला, यानी दो परतें और एक खाई।

मलिक ने अलग-अलग पहचानों और संस्कृतियों के बीच संवाद की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि संवाद विविधता के बीच होता है और बुद्धिमत्ता इसे अपनाने तथा सजाने में है। इसके लिए साहस भी चाहिए।

ये टिप्पणियां 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के बीच आई हैं। मलिक भारत की पहली यात्रा पर हैं।

भारत पुराना किले में तीन दिवसीय एससीओ सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इसका उद्घाटन किया।

आयोजन स्थल का चयन भी किले के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करता है। हुमायूं ने इसकी नींव रखी थी और शेरशाह सूरी ने इसे विस्तार दिया। पास ही हुमायूं का मकबरा (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) भी स्थित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।