विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में वायु से ज्यादा राजनीतिक प्रदूषण : पर्रीकर

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Wed, 09 Nov 2016 02:20 AM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 05:12 AM (IST)

रक्षामंत्री ने उपस्थित लोगों व छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और देशहित के कार्य करने की शपथ दिलाई।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, जयपुर। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण से ज्यादा राजनीतिक प्रदूषण है। वायु प्रदूषण तो तेज हवा के साथ चला जाएगा, लेकिन राजनीतिक प्रदूषण आसानी से नहीं जाएगा। वह मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में एक अनोखे कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

यहां के ऐतिहासिक फतेहसागर की पाल पर हजारों लोगों ने एक साथ वंदेमातरम गाया। देशभक्ति गीतों के साथ ही जोश भरते वंदेमातरम और भारत माता के जयकारे गुंजायमान रहे। सुबह सात बजे से हजारों स्कूली छात्र व नागरिकों के आने का दौर शुरू हो गया था।

यह दौर सुबह 10 बजे तक चलता रहा। इस बीच विभिन्न कलाकारों और संगीतकारों ने देशभक्ति के गीतों और धुनों से लोगों को बांधे रखा। कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री ने उपस्थित लोगों व छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और देशहित के कार्य करने की शपथ दिलाई।

टला नहीं है स्मॉग का खतरा, कुछ समय के लिए ही है प्रदूषण से फौरी राहत

कैग ने माना, मुलायम ने गलत तरीके से कॉलेज को दिए थे 35 करोड़ रुपये