विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, हिमाचल... हर तरफ बारिश से हाहाकार, बिहार में लाखों लोग प्रभावित; जानिए ताजा अपडेट

Published: Sat, 16 Aug 2025 05:52 PM (IST)

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से तबाही मची है। महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है मुंबई ...और पढ़ें

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मचाई तबाही।

HighLights

  1. दिल्ली में बढ़ा यमुना का जलस्तर
  2. मुंबई के विक्रोली में लैंडस्लाइड, दो की मौत
  3. बिहार में बाढ़ से करीब 6 लाख लोग प्रभावित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक मूलसाधार बारिश ने हाहाकार मचाया हुआ है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि बहुत ही जरूरी हो तभी घर से बाहर निकला जाए। मुंबई में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। विक्रोली इलाके में रात से लेकर सुबह तक 213 एमएम बारिश दर्ज की गई। जनकल्याण सोसाइटी के वर्षा नगर इलाके में लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए।

दिल्ली में बढ़ा जल स्तर तो बिहार में बाढ़ से परेशान लोग

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, बिहार में कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। भागलपुर में करीब 6 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। जलस्तर बढ़ने के बाद फरक्का बैराज के सभी 109 गेट खोल दिए गए हैं।

इन राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने गोवा के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत 7 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है।

ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की सूचना है, जिसकी वजह से कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं और कुछ सड़कों को नुकसान की खबरें आई। मलकानगिरी जिले के एमवी-96 गांव में नेशनल हाईवे- 326 पर एक पुल से करीब तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। इससे आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ जाने का रास्ता बंद हो गया।

कोरापुट जिले में लैंडस्लाइड की वजह से बैजघाटी-केरेंगा रोड बंद पड़ी है। इस बीच मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने के आसार हैं।

किन जगहों पर हुई ज्यादा बारिश

  • नागालैंड, मिजोरम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली के अलावा गोवा, महाराष्ट्र, केरल और अंडमान निकोबार में भारी बारिश दर्ज की गई।
  • मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश हुई।
  • सबसे कम बारिश अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव राज्यों में हुई।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बाढ़ का कहर, खैबर पख्तूनख्वा के कई जिलों में मची तबाही, मृतकों की संख्या 300 पार