विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather: यूपी-दिल्ली एनसीआर में नहीं थम रही बारिश, आज राजस्थान और बिहार में भी जमकर बरसेंगे बादल; IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Thu, 12 Sep 2024 06:45 AM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2024 07:56 AM (IST)

दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मानसून जमकर बरस रहा है। यूपी में गुरुवार को पूरे दिन बारिश ...और पढ़ें

यूपी-दिल्ली एनसीआर में नहीं थम रही बारिश, राजस्थान-बिहार में भी जमकर बरसेंगे बादल
यूपी-दिल्ली एनसीआर में नहीं थम रही बारिश, राजस्थान-बिहार में भी जमकर बरसेंगे बादल

HighLights

  1. यूपी में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद करने के आदेश
  2. दिल्ली में शुक्रवार तक जारी रहेगा बारिश का दौर

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मानसून जमकर बरस रहा है। यूपी में गुरुवार को पूरे दिन बारिश होती रही है वहीं, बारिश का क्रम अभी भी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में रात को शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। झमाझम बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है जिस वजह से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही यूपी में सरकार ने स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यूपी के साथ ही बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी के इन इलाकों में पड़ेगी भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, खीरी, सीतापुर, हरदोई, अलीगढ़, कांशीराम नगर, एटा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, महोबा, ललितपुर, झांसी और औरैया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आगरा और मथुरा में रेड अलर्ट के बाद अन्य शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

दिल्ली में अभी होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी दिल्ली में दिन भर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश पड़ेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अभी दिल्ली में वर्षा का दौर बना रहेगा। शुक्रवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में आज होगी बारिश

आगामी 12 सितंबर के बाद राज्य में एक बार फिर मानसून को सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उसे आगे बढ़ने पर राज्य में अच्छी वर्षा की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में मूसलाधार बारिश को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। वर्तमान में राज्य में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर बनी हुई है। अब तक राज्य में सामान्य से 27 प्रतिशत कम वर्षा रिकॉर्ड किया गया।

Also Read: Bihar Weather Today: बिहार के 7 जिलों के लोग रहें सावधान, मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी; पढ़ें वेदर रिपोर्ट