विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के 7 जिलों के लोग रहें सावधान, मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Published: Thu, 12 Sep 2024 07:48 AM (IST)

Bihar Weather बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। 7 जिलों में मूसलाधार ...और पढ़ें

बिहार में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी (जागरण)
बिहार में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी (जागरण)

HighLights

  1. 26.4 मिमी बेगूसराय के कोदवानपुर में सर्वाधिक वर्षा
  2. 34.3 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान दर्ज
  3. 13-14 सितंबर को गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार

जागरण संवाददाता, पटना। Aaj Ka Mausam: दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शेष दिन बचे हैं। इस दौरान प्रदेश में वर्षा की भरपाई मुश्किल है। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक सामान्य से 28 फीसद कम वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश में 619.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि 858.9 मिमी वर्षा होनी थी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अरब सागर से नमी युक्त हवा का प्रभाव बंगाल की खाड़ी होते हुए बिहार में प्रवेश करने की संभावना है।

इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इसके प्रभाव से बादल बनने के साथ 13-14 सितंबर के दौरान गरज-तड़क के साथ राजधानी समेत प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। कुछ जगहों पर रूक-रूक कर व छिटपुट वर्षा के आसार है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत अधिसंख्य भागों में छिटपुट वर्षा व बूंदाबांदी जबकि सात जिलों के समस्तीपुर, बेगूसराय, सिवान, बक्सर, भोजपुर, रोहतास एवं कैमूर में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। बेगूसराय के कोदवानपुर में 26.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी व अासपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उमस का प्रभाव बना रहा। राजधानी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 37.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी (पुपरी) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा 

बांका में 22.4 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 16.2 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 16.2 मिमी, बेगूसराय के बखरी में 14.0 मिमी, नालंदा के चंडी में 12.2 मिमी, बिहारशरीफ में 10.2 मिमी, जमुई के खैरा में 10.0 मिमी, जहानाबाद के काको में 9.4 मिमी, सिवान के महारजगंज में 9.4 मिमी, भागलपुर में 8.5 मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 8.2 मिम, लखीसराय के हलसी में 8.2 मिमी, नालंदा के परबलपुर में 8.2 मिमी, बांका के बौसी में 8.2 मिमी, शेखपुरा में 8.2 मिमी, जहानाबाद के मोदनगंज में 8.2 मिमी, मुंगेर में 8.2 मिमी, नालंदा के सिलाव में 7.4 मिमी, औरंगाबाद के पलमेरगंज में 7.2 मिमी एवं पटना के अथमलगोला में 7.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान :

शहर       अधिकतम   न्यूनतम

पटना         34.3         28.6

गया           32.4         27.3

भागलपुर    34.9         28.8

मुजफ्फरपुर 33.8        28.6

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

ये भी पढ़ें

Jehanabad News: जहानाबाद में दिल दहलाने वाला हादसा, तेज रफ्तार बाइक तालाब में गिरी; तीन लोग डूबे

Bihar Teacher News: दानापुर में गंगा नदी में डूबे बीपीएससी शिक्षक, दो नाव की टक्कर से हुआ बड़ा हादसा; मचा हड़कंप