विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरवरी में मार्च वाली गर्मी, कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम का हाल? पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान

Published: Sat, 14 Feb 2026 05:58 AM (IST)Updated: Sat, 14 Feb 2026 06:41 AM (IST)

फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है, हालांकि सुबह-शाम ठंडक है। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

फरवरी में मार्च वाली गर्मी।

फरवरी में मार्च वाली गर्मी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी के महीने में ही मार्च वाली गर्मी महसूस होने लगी है, हालांकि सुबह-शाम मौसम ठंडा रहता है और हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। धूप और ठंड के इस खेल के बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिन में यहां मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के वक्त हल्का कोहरा रह सकता है। 14 और 15 फरवरी को मौसम साफ रहेगा हालांकि उसके बाद आंधी और बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम का हाल?

यूपी और बिहार की बात करें तो यहां मौसम साफ रहने वाला है। अगले 5 दिनों तक सर्दी कम रहेगी और धूप खिला रहेगी। 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहेंगे और कुछ जगह पर बारिश भी हो सकती है।

16-17 फरवरी को भारी बारिश की चेतावनी

पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड में 16-17 फरवरी को भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, गढ़वाल जिलों में इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन 15 फरवरी के बाद से बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 17 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित करेंगे। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित 6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान आंधी तूफान और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं भी चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी सहि‍त पूर्वांचल में बादलों की ओट से पछुआ हवाओं ने की चोट, बदलेगा फ‍िर मौसम