विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सहि‍त पूर्वांचल में बादलों की ओट से पछुआ हवाओं ने की चोट, बदलेगा फ‍िर मौसम

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 13 Feb 2026 11:34 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। बादलों की आहट तो है, लेकिन नमी की कमी ...और पढ़ें

वाराणसी-पूर्वांचल में मौसम का नया रुख, बादलों के बावजूद बारिश की उम्मीद कम।

वाराणसी-पूर्वांचल में मौसम का नया रुख, बादलों के बावजूद बारिश की उम्मीद कम।

HighLights

  1. मौसम का रुख बदला, बादलों की आहट बनी।

  2. नमी की कमी से बारिश की संभावना कम।

  3. पछुआ हवाओं से ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहि‍त वाराणसी में मौसम का रुख एक बार फ‍िर से बदलने की ओर है। इस बार बादलों की आहट तो है लेक‍िन आर्द्रता यानी नमी में कमी की वजह से बादलों की सक्रियता के बाद भी बादल असरकारक नहीं होंगे। बादलों की आहट के बाद भी बार‍िश की सूरत बनने की उम्‍मीद कम ही है। ऊपरी स्‍तर पर हवाओं के पछुआ रुख होने की वजह से बादल तेजी से पास हो रहे हैं। 

शुक्रवार की सुबह वातावरण में नमी का स्‍तर कुछ कम रहा तो वातावरण में पछुआ का जोर रहने से मौसम का रुख कुछ ठंडक भरा रहा। द‍िन चढ़ने पर आसमान में सूरज का ताप भी असर करने लगा। सूरज का ताप चढ़ा तो नौ बजे के बाद ठंड का असर भी कम हो चला। द‍िन चढ़ने के साथ वातावरण में मौसम का रुख बदलाव की ओर हो चला। बीते चौबीस घंटों में पहली बार बादलों की सक्र‍ियता थोडी सी बढ़ी तो द‍िन में हवाओं का रुख भी चढ़ा। 

3Dasiasec_ir1

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 28.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.2 ड‍िग्री अध‍िक भी रहा। न्‍यूनतम तापमान 11.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.1 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 47% और अध‍िकतम 75% दर्ज की गई। वहीं मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पूर्वांचल में पश्‍च‍िम से लेकर बादलों की हल्‍की सक्र‍ियता का रुख बना हुआ है। जबक‍ि नमी में कमी की वजह से बार‍िश की संभावना कम ही है।