जज के सामने आज बयान दर्ज कराएगा भटकल
पटना बम ब्लास्ट की साजिश रचने वाला और इंडियन मुजाहिद्दीन का मुख्य सदस्य आतंकी यासिन भटकल को बुधवार देर रात दिल्ली से मुंबई ले जाया गया है। सूत्रों के अनुसार भटकल को कोर्ट के समक्ष पेशी के लिए मुंबई लाया गया।
मुंबई। पटना बम ब्लास्ट की साजिश रचने वाला और इंडियन मुजाहिद्दीन का मुख्य सदस्य आतंकी यासिन भटकल को बुधवार देर रात दिल्ली से मुंबई ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार भटकल को कोर्ट के समक्ष पेशी के लिए मुंबई लाया गया है।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुंबई बम ब्लास्ट में शामिल आतंकी असादुल्लाह अख्तर को भी भटकल के साथ मुंबई लाया गया है। बताया जा रहा है राज्य आतंकविरोधी दस्ता इन्हें सत्र न्यायधीश वाई डी शिंदे के समक्ष पेश करेगा। यहां इनका बयान दर्ज कराया जाएगा।
गौरतलब है कि भटकल को इंडो-नेपाल बार्डर से पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भटकल का करीबी कहा जाने वाला और आइएम का मुख्य सदस्य अब्दुल वाहिद सिद्दीबापा को अबु धाबी से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब्दुल पूरे देशभर में आतंकी गतिविधियों में आर्थिक रूप से मदद करता था। अब्दुल को इंटरपोल जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया।
सूत्रों के अनुसार अब्दुल को भटकल की निशानदेही पर गिरफ्त में लिया गया। अब्दुल वाहिद को जल्द ही भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। यासिन भटकल की निशानदेही पर जांच एजेंसी अन्य आतंकियों की भी तलाश कर रही है। इनमें अब्दुल खादर सुल्तान अरमर, हुसैन फहरान मुहम्मद जैसे बड़े आतंकियों का नाम शामिल है।
ड्रग्स रैकेट से आतंक की फंडिंग, तीन गिरफ्तार
आतंकी भुल्लर की फांसी पर फिलहाल रोक
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर