Move to Jagran APP

आप रोजाना 15 मिनट अतिरिक्त वॉकिंग करते हुए दे सकते हैं अर्थव्यवस्था में योगदान

अगर कंपनियां अपने कर्मचारियों को व्यायाम पर डब्ल्यूएचओ के निर्देश मानने के लिए राजी कर लें तो अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा पहुंच सकता है।

By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 09:51 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 09:51 PM (IST)
आप रोजाना 15 मिनट अतिरिक्त वॉकिंग करते हुए दे सकते हैं अर्थव्यवस्था में योगदान

लंदन, रायटर। रोजाना कुछ देर पैदल चलने से आपकी ही नहीं अर्थव्यवस्था की सेहत भी सुधर सकती है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। इसके मुताबिक, अगर व्यायाम को लेकर लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों का पालन करें, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था को सालाना 100 अरब डॉलर (करीब सात लाख करोड़ रुपये) का फायदा हो सकता है।

loksabha election banner

हेल्थ इंश्योरेंस ग्रुप वाइटेलिटी और थिंक टैंक रैंड यूरोप ने लोगों की गतिविधियों से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया। इसमें कहा गया कि अगर कंपनियां अपने कर्मचारियों को व्यायाम पर डब्ल्यूएचओ के निर्देश मानने के लिए राजी कर लें तो अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा पहुंच सकता है। इसके लिए बहुत ज्यादा नहीं बस रोजाना 15 मिनट अतिरिक्त वॉकिंग करना या लगातार एक किलोमीटर तक जॉगिंग कर लेना भी पर्याप्त है। रैंड यूरोप के प्रेसिडेंट हैंस पंग ने कहा कि आपकी शारीरिक निष्कि्रयता और उत्पादकता में कमी के बीच गहरा संबंध है। नीति निर्माताओं और कंपनियों को इस दिशा में विचार करना चाहिए कि कैसे अपने लोगों की उत्पादकता बढ़ाएं।

क्या है डब्ल्यूएचओ का निर्देश?

डब्ल्यूएचओ का दिशानिर्देश है कि सभी वयस्क लोगों को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट का हल्का व्यायाम या 75 मिनट का तेज व्यायाम करना चाहिए। पिछले साल आए एक अध्ययन के मुताबिक, अमेरिका में 40 फीसद, ब्रिटेन में 36 फीसद और चीन में 14 फीसद वयस्क स्वस्थ बने रहने के लिहाज से बहुत कम या नहीं के बराबर व्यायाम करते हैं।

ऐसे हुआ अध्ययन

अध्ययन में सात देशों के 1,20,000 लोगों से जुड़े आंकड़ों को शामिल किया गया। इन आंकड़ों का एक मॉडल पर विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर 23 देशों व वैश्विक स्तर पर लोगों की शारीरिक सक्रियता से होने वाले आर्थिक फायदे का अनुमान लगाया गया।

ये मिले नतीजे

इसमें पाया गया कि अगर 18 से 64 साल के सभी वयस्क रोजाना 15 मिनट ज्यादा वॉकिंग कर लें, तो दुनिया की अर्थव्यवस्था को सालाना 100 अरब डॉलर का फायदा हो सकता है। शारीरिक रूप से निष्कि्रय रहने वाला कोई 40 वर्षीय व्यक्ति रोजाना 20 मिनट जॉगिंग कर अपनी उम्र को औसतन 3.2 साल तक बढ़ा सकता है।

ऐसे होता है फायदा

अध्ययन में कहा गया है कि अगर लोग व्यायाम और वॉकिंग-जॉगिंग जैसी गतिविधियों को जीवनशैली का हिस्सा बना लें, तो उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। इससे लोगों की औसत आयु भी बढ़ती है। उम्र लंबी होने से लोग अर्थव्यवस्था में ज्यादा समय तक अपना योगदान दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्वस्थ व्यक्ति की उत्पादकता भी अन्य से बेहतर रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.