26 जनवरी से पहले ICG को मिली बड़ी कामयाबी: भारतीय जल सीमा में घुसी पाकिस्तानी बोट, नौ लोग गिरफ्तार
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 26 जनवरी से पहले एक बड़ी सफलता हासिल की है। 15 जनवरी को ICG ने ...और पढ़ें
-1768490889062_m.webp)
ICG ने पकड़ी भारतीय सेना
HighLights
भारतीय तटरक्षक बल को 26 जनवरी से पहले मिली सफलता।
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास पाकिस्तानी नाव जब्त की गई।
नाव के नौ चालक दल सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) को 26 जनवरी से पहले एक बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने आज गुरुवार, 15 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास भारतीय जल सीमा में एक पाकिस्तानी बोट को जब्त किया है।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी नाव को पोरबंदर लाया जा रहा है। आईसीजी ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव समेत नौ सदस्यों के चालक दल को गिरफ्तार किया है।
ICG को मिली बड़ी सफलता
गुजरात रक्षा पीआरओ विंग कमांडर अभिषेक कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर इस मामले के बारे में जानकारी साझा की। अभिषेक कुमार तिवारी ने पोस्ट में लिखा, '14 जनवरी 2026 को अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल गश्त कर रहे थे।'
अभिषेक तिवारी ने आगे लिखा, 'भारतीय तटरक्षक बल के एक जहाज ने त्वरित और सटीक रात्रिकालीन अभियान के दौरान काल्पनिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के निकट भारतीय जलक्षेत्र में एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को देखा।'
विंग कमांडर ने आगे बताया, भारतीय तटरक्षक बल को देखते ही नाव पाकिस्तानी सीमा की ओर भागने की कोशिश करने लगी। हालांकि, आईसीजी के जहाज ने भारतीय जलक्षेत्र में नाव को रोककर उस पर चढ़ाई कर ली। पाकिस्तानी नाव अल-मदीना पर कुल नौ चालक दल के सदस्य पाए गए।
