विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAS या IPS किसकी सैलरी ज्यादा होती है? कौन होता है जिले का बॉस

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:41 PM (IST)

यह लेख IAS और IPS अधिकारियों के वेतन ढांचे की विस्तृत जानकारी देता है, जिसमें 7वें वेतन आयोग के अनुसार उनकी शुरुआती और उच्चतम सैलरी शामिल है।

IAS या IPS किसकी सैलरी ज्यादा होती है? जागरण ग्राफिक्स

IAS या IPS किसकी सैलरी ज्यादा होती है? जागरण ग्राफिक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों की बात आए तो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है।

हर साल लाखों युवा यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की परीक्षा में अपना सब कुछ झोंक देते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि ये सेवाएं सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि सम्मान, ताकत और जिम्मेदारी का देती हैं।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल जो हर किसी के मन में घूमता रहता है कि IAS की सैलरी कितनी होती है? आईपीएस कितना कमाता है? और क्या आईएएस, आईपीएस या आईआरएस की सैलरी में कोई खास फर्क होता है? आज हम आपके दिमाग के सारे कंफ्यूजन एकदम साफ कर देंगे।

IAS की शुरूआती सैलरी?

एक नए IAS अधिकारी की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹56,100 प्रति माह है, जबकि कैबिनेट सेक्रेटरी स्तर पर यह बढ़कर ₹2,50,000 प्रति माह तक पहुंच जाती है। बेसिक पे के अलावा अधिकारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) समेत कई अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।

IAS अधिकारी की 2026-27 में सैलरी क्या है?

2026-27 में एक IAS अधिकारी की शुरुआती सैलरी बेसिक पे के रूप में ₹56,100 प्रति माह है। यह 7वें वेतन आयोग के लेवल 10 के तहत एंट्री-लेवल पे है। लागू भत्तों को जोड़ने के बाद वास्तविक मासिक कमाई इससे काफी ज्यादा हो जाती है।

IAS सैलरी स्ट्रक्चर और पे स्केल

2026 IAS सैलरी स्ट्रक्चर को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। अनुभव और जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी ऊंचे पे लेवल पर पहुंचते हैं।

सेवा के साल पे लेवल बेसिक पे
1-4 साल लेवल 10 ₹56,100
5-8 साल लेवल 11 ₹67,700
9-12 साल लेवल 12 ₹78,800
13-16 साल लेवल 13 ₹1,18,500
16-24 साल लेवल 14 ₹1,44,200
25-30 साल लेवल 15 ₹1,82,200
30-33 साल लेवल 16 ₹2,05,400
34-36 साल लेवल 17 ₹2,25,000
37+ साल लेवल 18 ₹2,50,000

IAS की इन-हैंड सैलरी

7वां वेतन आयोग के अनुसार, IAS की इन-हैंड सैलरी 2026, बेसिक या ग्रॉस सैलरी से अलग होती है। बेसिक पे वह तय रकम है जो ऑफिसर के पे-लेवल से जुड़ी होती है, जबकि ग्रॉस सैलरी में लागू होने वाले अलाउंस (भत्ते) शामिल होते हैं। इन-हैंड सैलरी की गणना टैक्स और अन्य लागू होने वाले योगदान जैसी कटौतियों के बाद की जाती है।

एंट्री लेवल पर, बेसिक पे ₹56,100 प्रति माह होती है, जबकि अलाउंस और पोस्टिंग के आधार पर कुछ मामलों में ग्रॉस मंथली सैलरी लगभग ₹1.5 लाख तक पहुंच सकती है। असल इन-हैंड रकम हर ऑफिसर के लिए अलग-अलग होगी।

रैंक-वार बेसिक सैलरी (7वें वेतन आयोग के अनुसार)

भारत में IAS अधिकारियों की सैलरी अनुभव, सीनियरिटी और प्रमोशन के साथ 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार बढ़ती है। शुरुआती बेसिक सैलरी ₹56,100 प्रति माह है, जो कैबिनेट सेक्रेटरी स्तर पर ₹2,50,000 प्रति माह तक पहुंच जाती है।

IAS पद पे लेवल बेसिक सैलरी (प्रति माह)
एसडीएम / अंडर सेक्रेटरी / असिस्टेंट सेक्रेटरी लेवल 10 ₹56,100
एडीएम / डिप्टी सेक्रेटरी / अंडर सेक्रेटरी लेवल 11 ₹67,700
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट / जॉइंट सेक्रेटरी / डिप्टी सेक्रेटरी लेवल 12 ₹78,800
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट / डायरेक्टर लेवल 13 ₹1,18,500
डिविजनल कमिश्नर / सेक्रेटरी-कम-कमिश्नर / जॉइंट सेक्रेटरी लेवल 14 ₹1,44,200
डिविजनल कमिश्नर / प्रिंसिपल सेक्रेटरी / एडिशनल सेक्रेटरी लेवल 15 ₹1,82,200
एडिशनल चीफ सेक्रेटरी लेवल 16 ₹2,05,400
चीफ सेक्रेटरी / सेक्रेटरी लेवल 17 ₹2,25,000
कैबिनेट सेक्रेटरी (भारत) लेवल 18 ₹2,50,000

IPS अधिकारी की सैलरी कितनी होती है?

7वें वेतन आयोग के बाद पूरा वेतन ढांचाआईएएस की ही तरह आईपीएस अधिकारी की सैलरी भी ₹56,100 प्रति माह से शुरू होती है।

इंडियन पुलिस सर्विस (आईपीएस) भारत की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण सिविल सेवाओं में से एक मानी जाती है। आईपीएस अधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

बहुत से युवाओं को इंडियन पुलिस सर्विस अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करने वाली मुख्य वजहों में से एक इस पद पर मिलने वाली आकर्षक सैलरी और सुविधाएं भी हैं। आइए जानते हैं आईपीएस अधिकारी की सैलरी संरचना और विभिन्न पदों के अनुसार वेतन का पूरा ब्योरा।

7वें वेतन आयोग के बाद आईपीएस का वेतन ढांचा

पद मासिक वेतन (बेसिक पे)
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) ₹56,100
एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Addl. SP) ₹67,700
सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) ₹78,800
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DIG) ₹1,31,000
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) ₹1,44,200
एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADG) ₹2,05,000
डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) ₹2,25,000

(नोट: ये राशि 7वें वेतन आयोग के अनुसार बेसिक पे है। इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता आदि जोड़ने पर कुल इन-हैंड सैलरी काफी अधिक हो जाती है।)

IAS बनाम IPS सैलरी का अंतर

7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद IPS अधिकारियों की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में एक IPS अधिकारी की मासिक सैलरी उनकी सीनियरिटी के आधार पर ₹56,100 से ₹2,25,000 तक होती है।

वहीं IAS अधिकारियों की सैलरी ₹56,100 से ₹2,50,000 प्रति माह के बीच रहती है। IAS की ऊपरी सीमा ज्यादा इसलिए है क्योंकि उनकी भूमिकाएँ और जिम्मेदारियाँ अधिक व्यापक होती हैं।

IAS vs IPS सैलरी स्केल तुलना

सैलरी स्केल IAS अधिकारी की सैलरी IPS अधिकारी की सैलरी
जूनियर स्केल ₹56,100 ₹56,100
सीनियर टाइम स्केल ₹67,700 ₹67,700
जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड ₹78,800 ₹78,800
सिलेक्शन ग्रेड ₹1,18,500 ₹1,18,500
सुपर टाइम स्केल ₹1,13,100 ₹1,13,100
सुपर टाइम स्केल से ऊपर ₹1,44,200 ₹1,44,200
एपेक्स स्केल ₹2,50,000 ₹2,25,000
कैबिनेट सेक्रेटरी ग्रेड ₹2,50,000 ₹2,25,000

एपेक्स स्केल और कैबिनेट सेक्रेटरी ग्रेड में IAS अधिकारियों की सैलरी IPS से अधिक है। मुख्य अंतर शुरुआती और मध्यम स्तर (जूनियर स्केल से सुपर टाइम स्केल तक) पर दोनों की बेसिक सैलरी एक जैसी है। उच्चतम स्तर (एपेक्स स्केल और कैबिनेट सेक्रेटरी ग्रेड) पर IAS को ₹25,000 अधिक मिलता है।

यह भी पढ़ें- Divya Mittal: मेरठ से शुरू हुआ था बतौर अफसर पूर्व IAS दिव्या मित्तल का प्रशासनिक सफर, यहां दो पदों पर रही उनकी तैनाती

यह भी पढ़ें- 22 की उम्र में IAS, राष्ट्रपति से भी मिला सम्मान; IAS टीना डाबी की सफलता का सीक्रेट और स्ट्रेटजी