भारत खरीदेगा एक और सी 130-जे हरक्यूलिस विमान
नई दिल्ली। भारत एक और लॉकहिड मार्टिन सी 130-जे सुपर हरक्युलिस विमान खरीदेगा। यह एक मीडियम लिफ्ट एयरक्राफ्ट है। यह विमान उन बारह सी 130-जे विमानों से अलग होगा जिनका सौदा भारत पहले ही कर चुका है। इस सौदे के तहत अमेरिका भारत को अब तक छह विमान मुहैया करवा चुका है। जबकि छह अन्यों के वर्ष 2016 तक
नई दिल्ली। भारत अमेरिका से एक और लॉकहिड मार्टिन सी 130-जे सुपर हरक्यूलिस विमान खरीदेगा। जो एक मीडियम लिफ्ट एयरक्राफ्ट है। यह विमान उन बारह सी 130-जे विमानों से अलग होगा जिनका सौदा भारत पहले ही कर चुका है। इस सौदे के तहत अमेरिका भारत को अब तक छह विमान मुहैया करवा चुका है। जबकि छह अन्यों के वर्ष 2016 तक मिलने की उम्मीद है।
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा के मुताबिक यह फैसला पिछले दिनों मार्च में एक सुपर हरक्यूलिस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना में सुपर हरक्यूलिस विमान अहम भूमिका अदा करते आए हैं। इन विमानों ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों को निकालने में बेहद महत्वपूर्ण अदा की है।
वायु सेना प्रमुख के मुताबिक बचे हुए छह विमानों की पूर्ति वर्ष 2016 तक हो जाएगी। इन्हें पूर्वी भारत में तैनात किया जाएगा। एयर चीफ मार्शल ने कहा कि इन विमानों का अधिक से अधिक उपयोग कर इनकी सार्थकता और सामर्थ्य को भारतीय वायु सेना ने बेहद करीबी से जाना और समझा है। कई विशेष अभियानों में यह विमान अपनी सफलता की कहानी कह चुके हैं।