विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MiG-29 लड़ाकू विमान होगा अब और भी घातक, ASRAAM मिसाइल से बढ़ेगी वायुसेना की ताकत

Published: Sat, 28 Mar 2026 06:18 PM (GMT+05:30)

भारतीय वायुसेना अपने MiG-29 लड़ाकू विमानों को ASRAAM मिसाइलों से लैस कर रही है। रक्षा मंत्रालय ने 25 मार्च को इस अपग्रेड को मंजूरी दी, जिससे विमानों की युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। 

MiG-29 लड़ाकू विमान होगा अब और भी घातक। (एएनआई)

MiG-29 लड़ाकू विमान होगा अब और भी घातक। (एएनआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना अपने MiG-29 फाइटर जेट्स के बेड़े को एडवांस्ड शॉर्ट रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल यानी ASRAAM से लैस करने जा रही है। वायु सेना के इस कदम से विमान की युद्धक क्षमताओं में काफी सुधार होगा।

रक्षा मंत्रालय ने 25 मार्च को MiG-29 UPG लड़ाकू विमानों में आधुनिक ASRAAM मिसाइल को इंट्रीग्रेट करने और उसकी टेस्टिंग के अहम प्रस्ताव जारी किया है। इस डील में मिसाइल के साथ लॉन्चर, सपोर्ट सिस्टम और एयरक्रू व ग्राउंड स्टाफ की ट्रेनिंग भी शामिल होगी।

MiG-29 की ताकत में होगा इजाफा

भारतीय वायुसेना के पास वर्तमान में 55 से अधिक MiG-29 विमान हैं। ASRAAM के शामिल होने से इन विमानों की डॉगफाइट क्षमता और घातकता में बड़ा इजाफा होगा। यह मिसाइल पुराने सोवियत जमाने के R-73 मिसाइल की जगह लेगी, जिसकी मारक क्षमता केवल 10–15 किमी तक सीमित है।

MIG 29 ANI

क्या है ASRAAM?

ASRAAM, एक यूरोपीय-डिजाइन वाली शॉर्ट-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल है, जिसे MBDA ने बनाया है। इसे पहले ही स्वदेशी LCA Tejas और Jaguar विमानों पर इंटीग्रेट किया जा चुका है। इसकी बताई गई रेंज 25 किलोमीटर से ज्यादा है, जो सोवियत युग की R-73 मिसाइल की रेंज से दोगुनी से भी ज्यादा है।

MiG-29 पर इसी R-73 मिसाइल की जगह ASRAAM को लगाया जाना है। भारतीय वायु सेना के पास अभी 55 से ज्यादा MiG-29 विमान हैं, जिनमें आठ दो-सीटों वाले ट्रेनर वेरिएंट भी शामिल हैं।

ASRAAM की विशेषताएं

  • ASRAAM चौथी पीढ़ी की एयर-टू-एयर मिसाइल है।
  • 25 किमी से अधिक रेंज।
  • Mach 3 से ज्यादा की रफ्तार।
  • “फायर एंड फॉरगेट” तकनीक।
  • हीट-सीकिंग गाइडेंस सिस्टम।
  • उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य भेदन।

इस मिसाइल की लंबाई 2.9 मीटर है, इसका वजन 88 किलोग्राम है और यह एक हाई-एक्सप्लोसिव वॉरहेड ले जा सकती है।

चीन और पाकिस्तान को मिलेगा जवाब

चीन और पाकिस्तान, दोनों के पास ऐसे ही हथियार हैं। बीजिंग ने 2015 में PL-10 को अपनी सेना में शामिल किया और इसे J-10C, J-16 और J-20 लड़ाकू विमानों पर लगाया है। बताया जाता है कि PL-10 की रेंज 20 से 30 किलोमीटर के बीच है और इसकी टॉप स्पीड Mach 4 है। पाकिस्तान ने इसके एक्सपोर्ट वर्शन, PL-10E को JF-17 Block III में लगाया है।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, ASRAAM का बड़ा रॉकेट मोटर इसे अपने चीनी समकक्ष की तुलना में ज़्यादा रेंज और बेहतर कुल परफॉर्मेंस देता है। यह अपग्रेड ऐसे समय में आया है जब MiG-29 भारतीय हवाई रक्षा में एक अहम भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें- भारतीय वायु सेना ने पहली बार जारी किया एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 का वीडियो, पाकिस्तान में हुई तबाही के मंजर को दिखाया

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।