विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छर के मुरीद हुए IAF चीफ, कहा- पायलट की बहादुरी हमारे लिए एक सीख

Published: Sat, 03 Oct 2026 03:21 PM (IST)

भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कैप्टन मच्छर की बहादुरी की सराहना करते हुए इसे एक सीख बताया।

IAF चीफ ने की कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ

IAF चीफ ने की कैप्टन स्मित मच्छर की तारीफ

HighLights

  1. कैप्टन स्मित मच्छर ने फ्लाईदुबई फ्लाइट के 174 यात्रियों की जान बचाई।

  2. IAF चीफ एपी सिंह ने कैप्टन मच्छर की बहादुरी को सराहा, बताया सीख।

  3. पीएम मोदी, नेतन्याहू समेत विश्व नेताओं ने भारतीय पायलट की तारीफ की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी ने हर किसी का दिल जीत लिया है। भारतीय पायलट ने फ्लाईदुबई फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया, जिससे दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में सवार 174 यात्रियों की जान बची।

भारतीय वायुसेना चीफ अमर प्रीत सिंह भी कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कैप्टन मच्छर के साहस को सराहा।

IAF चीफ ने की कैप्टन मच्छर की तारीफ

IAF चीफ एपी सिंह ने कहा, 'कैप्टन स्मित मच्छर ने जो किया, वह बहुत बहादुरी भरा काम था। उन्होंने जबरदस्त शारीरिक और मानसिक इच्छाशक्ति दिखाई। यह हमारे लिए एक सीख है।'

IAF चीफ ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया कैप्टन मच्छर की मुरीद बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट की जमकर तारीफ की है।

वर्ल्ड लीडर्स ने भी कैप्टन की बहादुरी को सराहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी भारतीय पायलट की तारीफ की थी।

भारतीय पायलट ने बचाई 174 जिंदगियां

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 के शुरुआत में हाईजैक होने की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद से बात सामने आई कि प्लेन के को-पायलट ने भारतीय पायलट पर हमला किया और प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश की।

भारतीय पायलट पर ओमानी पायलट ने हमला किया, फिर भी कैप्टन मच्छर ने खून में लथपथ होने के बाद भी प्लेन को क्रैश होने से बचाया।

यह भी पढ़ें- 'महिलाएं बुर्का पहनें, शादी के बाद नौकरी न करें', फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट की सोशल मीडिया पोस्ट आई सामने