'गालियों से प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होती', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी का नया इंस्टा वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम लाइव पर युवाओं को संबोधित करते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई अभद्र बयानबाजी के लिए माफी देने की बात कही।
-1785521562456_m.webp)
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम लाइव पर युवाओं को संबोधित किया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवाओं और खासकर जेन-जी को संबोधित किया।
वीडियो में पीएम ने कहा कि जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों द्वारा की गई बयानबाजी के लिए उन्हें माफ कर दिया जाएगा। पीएम ने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हीं गलतियों से सीखने और सुधरने का अवसर भी मिलता है।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टा वीडियो में कहा 'फ्रेंड्स, आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, उसे देश और दुनिया ने देखा।
कुछ शरारती तत्वों ने ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देती। प्रदर्शन के दौरान मुझे गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी अपशब्द कहे गए हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं समाज के अंदर मौजूद आक्रोश को भली-भांति समझ सकता हूं। यह एक कल्चरल शॉक जैसा है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं। मैं उन बच्चों को माफ करना चाहता हूं।
यहां देखें पीएम मोदी का पूरा वीडियो
Abuses never solve anything.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
Let’s guide the misguided.
Let’s work together.
Let’s work for Bharat. pic.twitter.com/yAePG60KYL
पीएम के खिलाफ रुचिका ने कहे थे अपशब्द
यह मामला 23 जुलाई को जंतर-मंतर के प्रदर्शन के दौरान का है। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान रुचिका सिंह ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह ने रुचिका के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद पुलिस ने 30 जुलाई को रुचिका पर जानबूझकर अपमान करने, सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और मानहानि के आरोप में केस दर्ज किया था।
भाजपा ने की थी कार्रवाई की मांग
इससे पहले भाजपा ने 20 जुलाई को काकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में संसद मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस हिंसा में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस मामले से संवेदनशीलता के साथ निपटा जाना चाहिए। हम युवाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन अगर पुलिसकर्मियों पर हमले में अपराधी शामिल हैं, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थिति यह है कि इन अपराधियों पर हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप हैं।
