विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सासद ने कहा, गाधी नहीं माफिया हूं मैं

By Edited By:
Published: Sun, 30 Sep 2012 02:11 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2012 02:24 PM (IST)

मैं माफिया हूं। मैं कैसे गाधी हो सकता हूं? मेरे खिलाफ चालीस केस दर्ज हैं। यह कहना है उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मैं माफिया हूं। मैं कैसे गाधी हो सकता हूं? मेरे खिलाफ चालीस केस दर्ज हैं। यह कहना है उत्तर प्रदेश के बहराइच से समाजवादी पार्टी के सासद ब्रज भूषण सिंह का। प्रदेश में खस्ताहाल कानून व्यवस्था व आपराधिक मामलों में कार्यवाई नहीं होने के खिलाफ प्रदर्शन के लिए ब्रज भूषण पुलिस स्टेशन गए। जब उनसे से पूछा गया कि क्या यह गाधीगिरी है? तो उन्होंने कहा कि मैं अपने लोगों की शिकायतों के लिए ऐसा कर रहा हूं। पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद कहने का यह मेरा तरीका है।

सपा सासद का यह बयान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, क्योंकि उनकी सरकार के मंत्री पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं।

हाल ही में सपा सासद शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि गायों को मत काटो। प्रदेश में नील गायों की भरमार हैं, उनको कोई भी काट सकता है। उनके मास से जो कबाब बनाया जाता है, वह बहुत टेस्टी होता है।

इससे पहले उन्होंने सरकारी अधिकारियों को थोड़ी बहुत चोरी करने की इजाजत देने वाला बयान दिया था। यादव ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा था कि अगर आप हार्ड वर्क करते हैं तो थोड़ी-बहुत चोरी कर सकते हैं, लेकिन डकैतों जैसा बर्ताव न करें।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर