विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Accident Video: बाइक को घसीटती ले गई लॉरी… निकल रही थी चिंगारी, लटका था युवक, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

Published: Thu, 18 Apr 2024 12:35 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 12:45 AM (IST)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार ट्रक के बगल से आगे निकलने की कोशिश करता है ...और पढ़ें

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक को बाइक को अपने अगले पहिये के नीचे घसीटते हुए देखा जा सकता है। यह घटना हैदराबाद के एक व्यस्त सड़क पर हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार ट्रक के बगल से आगे निकलने की कोशिश करता है, तभी उसका संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक ट्रक के अगले पहिये के नीचे फंस जाती है। बाइक ट्रक के नीचे घिसटती रहती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बाइक सवार ट्रक के फुटबोर्ड पर चढ़कर अपनी जान बचा लेता है।

इस घटना का वीडियो रवि कुमार नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया है और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों को भी टैग किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हैदराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हादसे के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक को नहीं रोका और उसे तेज रफ्तार में भगाते हुए बीच सड़क पर दौड़ाता चला जा रहा था। इस दौरान बाइक के घिटसने से सड़क से चिंगारी निकल रही थी। सड़क पर चल रहे एक दूसरे बाइक सवार ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घटना के दौरान कई किलोमीटर तक बाइक ट्रक के नीचे फंसी हुई घिसटती चली जा रही है। इस दौरान बाइक सवार किसी तरह से ट्रक की खिड़की पकड़े हुए लटका हुआ है। एक समय ऐसा भी आता है, जब बाइक काफी दूर तक घसीटे जाने के बाद चिंगारी छोड़ती हुई ट्रक से अलग हो जाती है, तभी वीडियो बनाता हुआ शख्स ट्रक पर लटके बाइक सवार को सचेत करने के लिए चिल्लाता है। वह लगातार बाइक का हॉर्न बजाते हुए ट्रक का पीछा करता रहता है। लेकिन ट्रक का ड्राइवर उसे कहीं नहीं रोकता है।

बताया जा रहा है कि इसी ट्रक ने उस दिन एक कार में भी टक्कर मारी थी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। वह मामले में आगे जांच कर रही है।