हैदराबाद का पंजागुट्टा बनेगा देश का पहला AI पुलिस थाना, 10 भाषाओं में दर्ज हो सकेगी शिकायत
हैदराबाद का पंजागुट्टा पुलिस थाना देश का पहला एआइ आधारित पुलिस थाना बनने जा रहा है। यहां शिकायत दर्ज करने ...और पढ़ें

हैदराबाद का पंजागुट्टा बनेगा देश का पहला एआई पुलिस थाना
HighLights
पंजागुट्टा पुलिस थाना बनेगा देश का पहला एआइ पुलिस स्टेशन।
शिकायत दर्ज करने से चार्जशीट तक एआइ की मदद ली जाएगी।
दिसंबर के पहले सप्ताह में पायलट परियोजना शुरू होगी।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद का पंजागुट्टा पुलिस थाना देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित पुलिस थाना बनने जा रहा है। इस थाने में शिकायत दर्ज करने से लेकर जांच और चार्जशीट तैयार करने तक के काम में एआइ की मदद ली जाएगी।
पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बुधवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सीवी आनंद के निर्देश पर इस पुलिस थाने की सभी सेवाओं को एआइ से जोड़ा जा रहा है।
सज्जनार के मुताबिक, दिसंबर के पहले सप्ताह में डीजीपी पायलट परियोजना के तौर पर एआइ पुलिस थाने की शुरुआत करेंगे। इसके परिणामों का आकलन करने के बाद इसे राज्य के सभी पुलिस थानों में लागू करने पर विचार किया जाएगा।
सज्जनार ने बताया कि थाने के रिसेप्शन पर स्थापित 'सेतु' कियोस्क के जरिये लोग करीब 10 भाषाओं में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। एआइ तकनीक शिकायत का स्थानीय भाषा में अनुवाद कर कुछ ही पलों में संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएगी। प्राथमिकी दर्ज करने, केस डायरी, जांच रिपोर्ट और चार्जशीट तैयार करने में भी एआइ की सहायता ली जाएगी।
सोर्स- न्यूज एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के अनुसार