पहले महिला की कर दी हत्या, फिर उसी के बाथरूम में नहाया; हैदराबाद में खौफनाक वारदात
हैदराबाद पुलिस ने एक 50 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने झारखंड से दो घरेलू नौकरों को गिरफ्तार किया है जो वारदात के बाद फरार हो गए थे। आरोपियों ने रेनू अग्रवाल की प्रेशर कुकर चाकू और कैंची से हत्या कर दी और 40 ग्राम सोना और 1 लाख रुपये नकद लूट लिए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए उस वारदात का पर्दाफाश किया है, जिसमें तीन दिन पहले 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने झारखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों घरेलू नौकर थे और घटना के बाद फरार हो गए थे।
एक स्पेशल पुलिस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर हैदराबाद लाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह दिल दहला देने वाली वारदात साइबराबाद में हुई। 50 वर्षीय रेनू अग्रवाल अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपियों ने पहले उन्हें प्रेशर कुकर से मारा और फिर चाकू व कैंची से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।
घर के बाथरूम में नहाकर निकले आरोपी
इसके बाद उन्होंने घर से करीब 40 ग्राम सोना और 1 लाख रुपये नकद लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी नहीं बाथरूम में नहाए और कपड़े बदले। अपने खून से सने पुराने कपड़े उन्होंने घर में ही छोड़ दिए और नए कपड़े पहनकर भाग निकले।
रेनू अग्रवाल के पति और बेचा दोनों काम पर गए थे। शाम को जब फोन पर कोई जवाब नहीं मिला तो वे जल्दी घर लौट आए। घर का मैन गेट बंद था, इसलिए उन्होंने प्लंबर की मदद से बालकनी से घर में प्रवेश किया। अंदर पहुंचकर उन्होंने रेनू अग्रवाल को मृत अवस्था में पाया। पुलिस जांच में सामने आया कि उनके हाथ-पैर बांधे गए थे।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दोपहर में 13वीं मंजिल पर जाते और शाम 5.02 बजे बाहर निकलते दिखाई दिए। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं और घरेलू नौकर के तौर पर काम कर रहे थे। इनमें से एक को अग्रवाल परिवार ने केवल 10 दिन पहले ही मैनपावर एजेंसी के जरिए काम पर रखा था। दूसरा आरोपी उसी फ्लोर पर एक अन्य घर में काम करता था।
मालिक की गाड़ी लेकर निकले आरोपी
वारदात के बाद दोनों आरोपी अपने मालिक की टू-व्हीलर लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी और स्थानीय सुरागों की मदद से उनका पीछा किया और आखिरकार झारखंड से गिरफ्तार कर लिया।
VIDEO: 'मैं जिंदा हूं, मरी नहीं...', शोरूम से THAR गिराने वाली महिला आई सामने
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।