विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में नाबालिग ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, एक वरिष्ठ नागरिक की मौत; CCTV में कैद हुई घटना

Published: Sun, 02 Aug 2026 07:16 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:26 PM (IST)

हैदराबाद के बोराबंडा में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने 7 गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हैदराबाद में नाबालिग ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर

हैदराबाद में नाबालिग ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के बोराबंडा इलाके में रविवार को एक 17 साल के नाबालिग ने एक के बाद एक 7 गाड़ियों को टक्कर मारी। इसके बाद एक और बाइक से टकरा गया, जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और एक की मौत हो गई।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि नाबालिग कार लेकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लाइन में घुस गया, इसके बाद सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गया। इस टक्कर से दोनों सवार बाइक से गिर गए।

उनमें से एक गाड़ी के रास्ते से हटने के बाद बाल-बाल बच गया और गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक सवार दूसरा भी व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद नाबालिग ने कार उसके ऊपर चढ़ा दी, जिससे वह उसके नीचे फंस गया।

नाबालिग ने भागने की कोशिश की, स्थानीय लोगों ने पीटा

फुटेज में आस-पास के लोग मौके पर दौड़ते हुए और घायल आदमी को बचाने के लिए गाड़ी उठाते हुए भी दिखे। घायलों की पहचान राजकुमार (60) और मृतक की पहचान प्रभाकर (55) के रूप में हुई है। दोनों चर्च जा रहे थे। उन्हें इलाज के लिए अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान प्रभाकर की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद नाबालिग ने मौके से भागने की कोशिश भी की। हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने नाबालिग के साथ मारपीट भी की।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने सफाई के काम के बाद गाड़ी के अंदर चाबी मिलने पर कार ली और उस लेकर निकल गया। मधुरानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।