विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में अवैध निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, कई घायल

Published: Sat, 22 Aug 2026 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2026 06:38 PM (IST)

हैदराबाद के माधापुर में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

HighLights

  1. माधापुर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, दो लोगों की मौत।

  2. अवैध निर्माण का आरोप, बचाव अभियान जारी है।

  3. विधायक गांधी ने अवैध निर्माण पर गंभीर चिंता जताई।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के माधापुर में बन रही एक इमारत रे गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बचाव दल मलबे को हटाने और उसके नीचे फंसे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं। अंजैया नगर में बनी यह इमारत अचानक गिर गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और बचाव कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधिकारी में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अंजैया नगर में सात मंजिला इमारत बन रही थी जो गिर गई। अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं, मलबा हटाया जा रहा है और बचाव अभियान जारी है।

इमारत के पास जरूरी मंजूरी नहीं थी- अरेकापुडी गांधी

कांग्रेस विधायक अरेकापुडी गांधी ने आरोप लगाया कि इमारत के पास जरूरी मंजूरी नहीं थी और गिरने से पहले ही इसकी जांच चल रही थी।

अरेकापुडी गांधी ने बताया कि माधापुर डिवीजन में अधिकारियों को सात मंजिला इमारत के अवैध निर्णाण को चार नहीं महीने कर रोक दिया था। हाल ही में उन्होंने अवैध रूप से निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया। सात मंजिला इमारत से जुड़ी बगल की इमारत तक बेसमेंट का काम बढ़ाया जा रहा था, जिसकी वजह से यह अचानक गिर गई।

लोगों को अवैध निर्माण के खतरों को समझना चाहिए- अरेकापुडी गांधी

उन्होंने कहा कि लोगों को अवैध निर्माण के खतरों को समझना चाहिए। कुछ लोग ऐसे अवैध निर्माण का फायदा उठा रहे हैं। सेरिलिंगमपल्ली में ऐसे कई अवैध निर्माण चल रहे हैं। हम इमारतें जब्त कर रहे हैं, लेकिन वे नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पहले भी ऐसी घटना हुई थी और अब फिर से ऐसा हुआ है। बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: जनसेना पार्टी के MP ने बेटे का किया बचाव, कहा- वह खुद महिला को अस्पताल ले गया