Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्टिलिटी सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, दंपती ने कराया बच्चे का DNA टेस्ट तो उड़ गए होश; 10 लोग गिरफ्तार

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 06:52 AM (IST)

    हैदराबाद में अवैध सरोगेसी का पर्दाफाश हुआ है। एक दंपति ने डीएनए टेस्ट कराया तो पता चला कि सरोगेसी से हुआ बच्चा उनका नहीं है। पुलिस ने डॉक्टर समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है। दंपति ने पिछले साल सरोगेसी के लिए 35 लाख रुपये दिए थे। जांच में पता चला कि बच्चे का उनसे कोई संबंध नहीं है।

    Hero Image
    हैदराबाद में 'अवैध' सरोगेसी करने वाली डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है।(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद में 'अवैध' सरोगेसी (किराये का कोख) का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल, एक दंपति ने डीएनए परीक्षण कराया तो पता चला कि सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुआ बच्चा उनका नहीं है। दंपती ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने डॉक्टर सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉ. नम्रता रेजिमेंटल बाजार स्थित यूनिवर्सल सृष्टि फर्टिलिटी सेंटर की मैनेजर हैं। सेंटर पर पुलिस ने छापा भी मारा है।

    दंपती ने क्या बताया?

    सिकंदराबाद में रहने वाले राजस्थान के दंपती ने बताया कि उन्होंने पिछले साल सरोगेसी प्रक्रिया के लिए क्लिनिक को 35 लाख रुपये का भुगतान किया था। इस साल बच्चे के जन्म के बाद, डॉ. नम्रता ने सरोगेट मां के डीएनए सत्यापन के उनके अनुरोध को बार-बार टाला।

    इसके बाद दंपत्ति ने दिल्ली में स्वतंत्र डीएनए परीक्षण करवाया। सच्चाई सामने आई कि बच्चे का उनसे कोई जैविक संबंध नहीं था। यानी दंपती का बच्चा जैविक संतान नहीं था।

    दंपती के नमूने को विशाखापत्तनम भेजा गया था

    पुलिस ने जानकारी दी  कि दंपति को नमूने लेने के लिए विशाखापत्तनम स्थित क्लिनिक की एक अन्य शाखा में भेजा गया और बताया गया कि ‘सरोगेट (किराये का कोख देने वाली महिला)’ का प्रबंध क्लिनिक द्वारा किया जाएगा और भ्रूण को ‘सरोगेट’ में प्रतिरोपित किया जाएगा।

    नौ महीनों के दौरान, दंपति ने क्लिनिक को कई भुगतान किए। इस साल जून में शिकायतकर्ता को बताया गया कि सरोगेट महिला ने विशाखापत्तनम में ऑपरेशन के ज़रिए एक लड़के को जन्म दिया है। क्लिनिक ने प्रक्रियाओं के नाम पर परामर्श शुल्क के रूप में दंपति से 35 लाख रुपये से अधिक की राशि ली।

    गर्भपात करने आई महिलाओं को लालच देती थी डॉक्टर

    इस घटना पर हैदराबाद नॉर्थ जोन की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस,'श्रीमती रश्मि पेरुमल ने बताया कि डॉ नम्रता और उनके सहयोगी ऐसी महिलाओं को निशाना बनाते थे जो गर्भपात कराने आई होती थीं।

    उन्हें पैसे या अन्य लालच देकर गर्भ बनाए रखने को कहा जाता था और बाद में उनके बच्चों को सरोगेसी के नाम पर दूसरों को बेचा जाता था। पुलिस ने बताया कि बच्चे के जैविक माता असम से ताल्लुक रखते हैं, जो फिलहाल हैदराबाद में रह रहे हैँ 

    यह भी पढ़ें- World Milk Day 2022: मुर्राह भैंस बनेगी सैरोगेसी मदर, बढ़ेगा दूध उत्पादन, लुवास में जारी है शोध कार्य