विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद हुआ फरार

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:39 PM (IST)

हैदराबाद के हसन नगर में एक किराए के मकान में पति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

हैदराबाद में पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या

हैदराबाद में पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या

HighLights

  1. हैदराबाद के हसन नगर में पत्नी की गला रेतकर हत्या हुई।

  2. घरेलू विवाद के चलते पति पर हत्या का आरोप लगा।

  3. वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबादा के बहादुरपुरा थाना क्षेत्र के हसन नगर में मंगलवार शाम एक किराए के मकान में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोपी महिला के पति पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के चलते धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

बिहार की रहने वाली थी महिला

मृतका और उसका पति मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और महज 10 दिन पहले ही हसन नगर स्थित इस मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहने आए थे। आरोपी पति पास के ही एक कबाड़ गोदाम में मजदूरी का काम करता था।

गोदाम मालिक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे उनकी महिला से बात हुई थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

बेटी घर में मिली सुरक्षित

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुरा पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर महिला का शव पड़ा मिला। वहीं घर में मौजूद दंपती की करीब 2 से 3 साल की मासूम बेटी पूरी तरह सुरक्षित मिली। फिलहाल बच्ची मकान मालिक की देखरेख में है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल की मॉर्चरी भेज दिया है। फिलहाल विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतका की पहचान पुख्ता करने के साथ-साथ फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।