विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:21 AM (IST)

हैदराबाद के गुडीमलकापुर में एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई, जिस पर दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।

HighLights

  1. हैदराबाद के गुडीमलकापुर में फर्नीचर गोदाम में आग लगी।

  2. दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया।

  3. हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं।

डिजिटल डेस्क, तेलांगना। हैदराबाद के गुडीमलकापुर में फर्नीचर के एक गोदाम में आग लग गई। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

देर रात गोदाम में लगी आग

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 2:26 बजे गुडीमलकापुर में फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

आग लगने से नुकसान की जांच

अधिकारियों ने बताया की आग लगने के कारण और संपत्ति के नुकसान का पता लगाया जा रहा है। दमकल के अधिकारी ने कहा, 'हमें रात 2:26 बजे गुडीमलकापुर में फर्नीचर के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारण और संपत्ति के नुकसान का पता लगाया जा रहा है।'

यह भी पढ़ें- दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक में लगी आग, प्लेन को हैदराबाद डायवर्ट किया