हैदराबाद में शादी के खर्च के लिए चेन स्नैचिंग करने वाला जोड़ा गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
हैदराबाद में एक बेरोजगार जोड़े को शादी और रोजमर्रा के खर्चों के लिए चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

शादी के खर्चों के लिए चेन स्नैचिंग करने वाला जोड़ा गिरफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद में बेरोजगार युवक-युवती को शादी और रोजमर्रा के खर्चों के लिए चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आंध्र प्रदेश के रहने वाले 23 और 24 वर्ष के दोनों आरोपितों को 21 अक्टूबर को वनस्थलीपुरम के कमला नगर स्थित एक आभूषण दुकान के पास से पकड़ा गया।
आरोप है कि 18 अक्टूबर को दोनों ने हस्तिनापुरम की वेंकटरमण कालोनी स्थित राजा राजेश्वरी मंदिर में सफाई कर रही 66 वर्षीय महिला के गले से करीब 30 ग्राम वजन का सोने का ‘पुस्तेलथाडु’ आभूषण छीन लिया था। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए और चोरी का सोना बेचने की कोशिश की, लेकिन खरीदार नहीं मिला।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते थे और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बेरोजगार होने के कारण उनके पास शादी और जीवनयापन के खर्चों के लिए पैसे नहीं थे। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी किया गया सोने का आभूषण और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
