हैवानियत की हदें पार, एक और बच्ची बनी रेप का शिकार
हैवानियत उम्र नहीं देखती है। तभी कुछ दरिंदे अपनी हवस मिटाने के लिए मासूमों को अपना शिकार बनाते हैं। 15 अप्रैल को गांधीनगर इलाके में पांच साल की ब'ची से हुए रेप मामले की आग जल ही रही थी कि इतने में बीते दिनों साहिबाबाद की इकबाल कॉलोनी में रहने वाली दस वर्षीय ब'ची के साथ रेप का एक और मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी का साथ देने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
गाजियाबाद। हैवानियत उम्र नहीं देखती है। तभी कुछ दरिंदे अपनी हवस मिटाने के लिए मासूमों को अपना शिकार बनाते हैं। 15 अप्रैल को गांधीनगर इलाके में पांच साल की बच्ची से हुए रेप मामले की आग जल ही रही थी कि इतने में बीते दिनों साहिबाबाद की इकबाल कॉलोनी में रहने वाली दस वर्षीय बच्ची के साथ रेप का एक और मामला सामने आ गया। पुलिस ने आरोपी का साथ देने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह आठ बजे बच्ची दूध लेकर लौट रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला सावेद उसे बहला-फुसला कर कमरे में ले गया। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। वह किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंची। सुबह दस बजे दोबारा सावेद की संबंधी महिला जरीना उसे बुलाकर सावेद के घर ले गई। वह बच्ची के साथ रेप कर रहा था तभी बच्ची के पिता वहां पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। लोगों ने जरीना को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर