Move to Jagran APP

World Elephant Day : हाथी और मानव के बीच बढ़ रहा संघर्ष हाथी संरक्षण में गंभीर चुनौती है, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि देश में हर साल मानव और हाथियों के बीच संघर्ष के कारण कम से कम 500 लोग और 100 हाथी मारे जाते हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 03:30 PM (IST)
World Elephant Day : हाथी और मानव के बीच बढ़ रहा संघर्ष हाथी संरक्षण में गंभीर चुनौती है, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा
World Elephant Day : हाथी और मानव के बीच बढ़ रहा संघर्ष हाथी संरक्षण में गंभीर चुनौती है, प्रकाश जावड़ेकर ने कहा

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि देश में हर साल मानव और हाथी के बीच लड़ाई के कारण कम से कम 500 लोग और 100 हाथी मारे जाते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मनुष्य और हाथी के बीच यह लड़ाई हाथियों के संरक्षण में एक गंभीर चुनौती है।  #WorldElephantDay के मौके पर मनुष्य और हाथियों के बीच इस संघर्ष को रोकने के मकसद से हम सुरक्षा प्रबंधों के सर्वोत्तम तरीकों पर आधारित दस्‍तावेज लांच कर रहे हैं। साथ ही पोर्टल भी लांच किया गया है, जिसमें मानव-हाथी संघर्ष प्रबंधन पर सर्वोत्तम अभ्यास के लिए पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से डॉक्यूमेंट जारी किए गए हैं। इन दस्‍तावेजा में विभिन्‍न सुरक्षा प्रबंधों का जिक्र होगा, जिससे मानव और हाथियों के बीच संघर्ष को रोकने के तरीके बताए होंगे। 

loksabha election banner

झारखंड में हाथियों ने तांडव मचाकर एक शख्स को मार डाला

झारखंड के गिरिडीह में हाथियों के एक झुंड ने रविवार को एक शख्स को मार डाला। यहां दो दिनों से सदर प्रखंड क्षेत्र में तांडव मचा रहे हाथियों के झुंड ने मटुरखा पंचायत के कलुआटांड़ निवासी करीब 42 वर्षीय वासुदेव राय को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

इस संबंध में वासुदेव के पुत्र मंटु राय ने बताया कि पिताजी सुबह करीब छह बजे झिलमिला जंगल के रास्ते पैदल बहन के घर पीरटांड़ के अंबाडीह गांव जा रहे थे। रास्ते में 22 - 23 हाथियों के झुंड ने उन्हें घेर कर हमला कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने हाथियों को भगाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे लोग वहां गए और घायल पिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। यहां जख्मों में मरहम पट्टी की जा रही थी, इसी बीच उनकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.