सिर पर दोनों तरफ से वार...बचने की नहीं थी कोई गुंजाइश, कैसे हुआ था राजा का मर्डर? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुले कई राज
इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी जिसमें पत्नी सोनम को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राजा के सिर पर दोनों तरफ से वार किए गए थे। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Raja Raghuvansi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले में पत्नी सोनम (Sonam Raghuvanshi Arrest) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्याकांड ने एक बार फिर से प्यार, भरोसा और एक खास रिश्ते को कलंकित किया है। इस घटना ने देश को एक बार फिर सकते में डाल दिया है।
इस बीच मृतक राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम (Raja Raguwanshi autopsy) रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कुछ खुलासे हुए हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये जानकारी आई सामने
दरअसल, एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या करने के लिए उनके सिर के दोनों तरफ से वार किए गए। ये खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में पता चलता है कि एक बार उनके सिर के पीछे और एक बार सामने हमला किया गया है।
हनीमून पर मेघालय गया था इंदौर का कपल
जानकारी दें कि इंदौर का कपल रघुवंशी और सोनम हनीमून पर मेघालय गए थे। यहां पर राजा रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या हो गई। अब इस पूरे मामले में एक के बाद एक नए राज सामने आ रहे हैं। पुलिस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हत्या करने के लिए राजा के सिर पर दोनों तरफ से वार किए गए।
हमले के कारण राजा की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य लोगों के साथ राजा के हत्या की साजिश रची थी। ये साजिश उसी दौरान रची गई, जब ये कपल मेघायल हनीमून पर था।
हनीमून से लापता हो गया था कपल
बता दें कि इंदौर का ये कपल 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में अपने हनीमून पर था। इसी दौरान राजा रघुवंशी गायब हो गए। दो जून को उनका शव एक खड्ड में मिला था। वहीं, सोनम लापता थी। बाद में पुलिस सोनम को ढूंढने में लगी थी।
बताया गया कि कपल को उन्हें आखिरी बार मावलखियात में एक पर्यटक गाइड अल्बर्ट पीडी ने तीन लोगों के साथ सुबह 10 बजे देखा था। पर्यटक गाइड अल्बर्ट पीडी ने उन्हें नोंग्रियात ले जाने की पेशकश की। हालांकि, कपल ने मना कर दिया था। बाद में एक अन्य गाइड को रख लिया। उसी दिन राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी गायब हो गए।
कहां मिला रघुवंशी का शव?
बता दें कि राजा रघुवंशी का शव वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला था। राजा के शरीर से सोने की अंगूठी और गले की चेन गायब पाई गई। इसके बाद संदेह बढ़ना शुरू हुआ कि उनकी हत्या की गई है। वहीं, ठीक इसके अगले दिन पास में ही खून से सना एक चाकू मिला। बाद में एक रेनकोट भी मिला। (ये रेनकोट कपल ने इस्तेमाल किया था)
गाजीपुर से गिरफ्तार हुई सोनम
गौरतलब है कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय चले गए। इसके बाद आज सोनम रघुवंशी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नंदगंज पुलिस स्टेशन के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया। मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा की हत्या उसी की पत्नी सोनम ने की थी, ये बात मेघालय के डीजीपी ने बताई।
सोनम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी की। इस छापेमारी में तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो मध्य प्रदेश के इंदौर और एक उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।