विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मां कैसी हैं?' पीएम मोदी ने पार्थ पवार से मराठी में पूछा उनकी माता का हाल-चाल

Published: Fri, 07 Aug 2026 05:53 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA सांसदों की नाश्ते पर हुई बैठक में पार्थ पवार से उनकी मां, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार का हालचाल पूछा।

पीएम मोदी ने पार्थ पवार से सुनेत्रा पवार का हाल पूछा

पीएम मोदी ने पार्थ पवार से सुनेत्रा पवार का हाल पूछा

HighLights

  1. पीएम मोदी ने पार्थ पवार से सुनेत्रा पवार का हाल पूछा

  2. सांसदों को संसदीय बहसों में सक्रिय रहने का आग्रह किया

  3. संसद में हंगामे पर चिंता जताई, नए सांसदों को मौका नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को NDA के 45 नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों के साथ नाश्ते पर बैठक की इस बैठक में पीएम ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद पार्थ पवार से उनकी मां और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार की सेहत के बारे में पूछा।

मराठी में हुई अनौपचारिक बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने पार्थ से पूछा, 'आपकी मां कैसी हैं?' इसके बाद पीएम ने पवार से कहा कि 'उनका ध्यान रखना'।

अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा बनी उपमुख्यमंत्री 

पार्थ पवार के पिता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन इस साल जनवरी में एक विमान हादसे के दौरान हुआ था. बारामती एयरपोर्ट पर टेबलटॉप रनवे के किनारे से लगभग 100 मीटर दूर उनक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

अधिकारियों के अनुसार खराब विजिबिलिटी के बीच दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान में आग लग गई थी। उनकी मौत के बाद, उनकी पत्नी सुनेत्रा ने डिप्टी सीएम का पद संभाला।

पीएम मोदी ने नए सांसदों संग की नाश्ते पर बैठक

पीएम मोदी ने संसद में चल रहे हंगामे के बीच सांसदों के साथ यह बैठक की। इस कार्यक्रम में लगभग 45 सांसद शामिल हुए, जिनमें शिवसेना के सात, ने NCPI के 20 और NCP (अजीत पवार गुट) के दो सांसद शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से संसदीय बहसों में एक्टिव रूप से हिस्सा लेने का आग्रह किया। संसद को 'लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर' बताते हुए पीएम मोदी ने हालिया व्यवधानों पर चिंता जताई और कहा कि हंगामे के कारण नए सांसदों को सदन में बोलने का मौका नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा, 'यह उनके साथ नाइंसाफी है, और साथ ही यह भी कहा कि संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलनी चाहिए।' पीएम मोदी ने उनसे संसद का इतिहास पढ़ने, सीखने और समझने के लिए भी कहा।

चिंता करने की कोई जरूरत नहीं: पीएम मोई 

प्रधानमंत्री ने तृणमूल के बागी नेताओं और शिवसेना (उद्धव गुट) के उन छह पूर्व सांसदों को भी भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं और उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, 'NDA एक परिवार है। हम इसमें शामिल पार्टियों के साथ हैं। हर व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा और उन्हें मौका दिया जाएगा। मैं हर सांसद के साथ हूं, न कि सिर्फ NDA की किसी एक पार्टी के सांसद के साथ। मैं NDA के हर सांसद के साथ खड़ा हूं।

आपको किसी के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।' इससे पहले बुधवार को, पीएम मोदी ने सांसदों के साथ संपर्क बढ़ाने की अपनी कोशिशों के तहत अपने सरकारी आवास पर 37 बीजेपी सांसदों के साथ डिनर मीटिंग की थी।

यह भी पढ़ें- 'चिंता की बात नहीं, मैं आपके साथ हूं', TMC और उद्धव सेना के बागी सांसदों से बोले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें- लुटियंस का जाल, गुस्सा और गरिमा... PM मोदी ने 45 NDA सांसदों को दी सलाह